विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक पर प्रचंड प्रहार... इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक में भारतीय सेना ने मचाई तबाही, कई एयरबेस पर मिसाइल अटैक

Published: Sat, 10 May 2025 06:16 AM (IST)Updated: Sat, 10 May 2025 07:09 AM (IST)

भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करना शुरू ...और पढ़ें

पाकिस्तान पर प्रचंड प्रहार कर रही भारतीय सेना, इस्लामाबाद में भारत ने दागी मिसाइलें (फोटो- वीडियो ग्रैब)
पाकिस्तान पर प्रचंड प्रहार कर रही भारतीय सेना, इस्लामाबाद में भारत ने दागी मिसाइलें (फोटो- वीडियो ग्रैब)

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन हमला और गोलीबारी हुई। शनिवार की सुबह कई पाकिस्तानी हवाई अड्डों पर शक्तिशाली विस्फोटों की सूचना मिली, जिसमें राजधानी इस्लामाबाद के पास एक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान भी शामिल है। 

भारत ने तीन पाक वायु सेना प्रतिष्ठानों को बनाया निशाना

एयरबेस पर धमाकों के बाद पाकिस्तान सरकार ने देश के हवाई क्षेत्र को सभी नागरिक और वाणिज्यिक यातायात के लिए बंद कर दिया।

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि विस्फोट तीन वायु सेना प्रतिष्ठानों पर हुए, जिसमें रावलपिंडी में नूर खान एयर बेस भी शामिल है, जो इस्लामाबाद से 10 किलोमीटर से भी कम दूरी पर और देश के सैन्य मुख्यालय से सटा हुआ एक महत्वपूर्ण स्थल है।

नूर खान एयर बेस में हुआ विस्फोट

पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया पर प्रसारित कई वीडियो में कथित तौर पर नूर खान एयर बेस में एक बड़े विस्फोट के बाद आग लगी हुई दिखाई दे रही है। हालांकि दैनिक जागरण सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो पुष्टि नहीं करता है। वहीं पाक मीडिया के मुताबिक, भारत की ओर से रातभर जोरदार, लगातार विस्फोट हुए है।

यह भी पढ़ें- हताश पाकिस्तान ने बारामुला से भुज तक किए ड्रोन हमले, भारत ने हर वार कर दिया विफल