Move to Jagran APP

भारत और चीन के बीच 9 अप्रैल को हो सकती है सैन्य वार्ता, सेनाओं को पीछे करने पर चर्चा संभव

भारत और चीन (India-China military talk) के बीच आगामी नौ अप्रैल को सैन्य वार्ता हो सकती है। इस वार्ता में गोगरा हॉट स्पि्रंग्स और देपसांग मैदान में टकराव वाले स्थानों से सेनाओं को पीछे करने पर चर्चा संभव है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 07:09 AM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 07:09 AM (IST)
भारत और चीन के बीच 9 अप्रैल को हो सकती है सैन्य वार्ता, सेनाओं को पीछे करने पर चर्चा संभव
दोनों देशों के बीच लगभग एक साल से सैन्य गतिरोध कायम है।

नई दिल्ली, एएनआइ। पूर्वी लद्दाख में सीमा पर जारी तनाव को कम करने के लिए भारत और चीन के बीच आगामी नौ अप्रैल को सैन्य वार्ता हो सकती है। इस वार्ता में गोगरा, हॉट स्पि्रंग्स और देपसांग मैदान में टकराव वाले स्थानों से सेनाओं को पीछे करने पर चर्चा संभव है। यह जानकारी भारतीय सेना के सूत्रों ने दी।

loksabha election banner

सूत्रों ने बताया कि पैंगोंग झील क्षेत्र में दोनों देशों द्वारा सफलतापूर्वक सेनाओं को पीछे करने के बाद भारत और चीन के बीच गोगरा की पहाडि़यों और देपसांग के मैदानी इलाके से भी सेनाएं पीछे करने पर चर्चा होनी है।

दोनों देशों के बीच लगभग एक साल से सैन्य गतिरोध कायम है। सैन्य और राजनीतिक दोनों स्तरों पर व्यापक वार्ता के बाद पिछले महीने सबसे विवादास्पद पैंगोंग झील क्षेत्र से दोनों सेनाएं पीछे हट गई हैं। सेनाएं पीछे करने के लिए दोनों पक्षों के बीच कोर कमांडर स्तर की दस दौर की वार्ताएं हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.