विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज भारत एक स्वर में कह रहा... Quit India Movement को याद करते हुए PM Modi का विपक्षी दलों पर प्रहार.

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 09 Aug 2023 09:42 AM (IST)

Quit India Movement भारत छोड़ो आंदोलन को याद करते हुए पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया है। भारत की आजादी ...और पढ़ें

भारत छोड़ो आंदोलन के मौके पर पीएम मोदी ने किया एक ट्वीट।(फोटो सोर्स: जागरण)
भारत छोड़ो आंदोलन के मौके पर पीएम मोदी ने किया एक ट्वीट।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. पीएम मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने वाले वीरों को किया याद
  2. गांधी जी के आह्वान पर देशभर में भारत छोड़ो आंदोलन का बिगुल बज गया था
  3. इस आंदोलन ने ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें हिलाकर रख दी थीं

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पीएम मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement) में हिस्सा लेने वाले वीरों को याद किया है। भारत छोड़ो आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक ट्वीट किया है।

ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा,"भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले महान लोगों को श्रद्धांजलि। गांधी जी के नेतृत्व में इस आंदोलन ने भारत को औपनिवेशिक शासन से मुक्त कराने में प्रमुख भूमिका निभाई। आज भारत एक स्वर में कह रहा है: भ्रष्टाचार भारत छोड़ो। राजवंश भारत छोड़ो। तुष्टीकरण भारत छोड़ो।

वंशवाद के जरिए विपक्ष को घेरा 

वंशवाद भारत छोड़ो नारे के जरिए पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी हमेशा विपक्षी दलों पर वंशवाद का आरोप लगाती है। पीएम मोदी ने कई बार अपने चुनावी रैलियों में देश की जनता को भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दलों से दूरियां बनाने की बात कही है।

आंदोलन ने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें

भारत की आजादी के लिए 9 अगस्त 1942 का दिन काफी महत्वपूर्ण है। गांधी जी के आह्वान पर देशभर में भारत छोड़ो आंदोलन का बिगुल बज गया था। इस आंदोलन में हर उम्र वर्ग के लोग शामिल हुए। इस आंदोलन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। भारत छोड़ो आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इस आंदोलन ने ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें हिलाकर रख दी थीं।