Move to Jagran APP

Independence Day 2020: नक्सलगढ़ में समर्पित नक्सलियों ने लहराया तिरंगा

दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना के अंतर्गत मारजूम परचेली चिकपाल सहित 18 जगह पर 15 अगस्त को तिरंगा शान से लहराया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 10:46 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 10:46 PM (IST)
Independence Day 2020:  नक्सलगढ़ में समर्पित नक्सलियों ने लहराया तिरंगा
Independence Day 2020: नक्सलगढ़ में समर्पित नक्सलियों ने लहराया तिरंगा

दंतेवाड़ा, राज्‍य ब्‍यूरो।  छत्‍तीसगढ के दंतेवाड़ा जिले के अति नक्सल प्रभावित चिकपाल, मारजूम और परचेली गांव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा लहराया गया। मारजूम में फोर्स ने हाल ही में कैंप खोला है, जिससे इलाके में माहौल बदल गया है। बड़ी संख्या में नक्सलवाद का दामन छोड़कर युवा मुख्यधारा में लौटे हैं और करीब 102 समर्पित नक्सलियों ने तिरंगे को सलामी दी है। ये वो समर्पित नक्सली हैं, जो पहले स्वतंत्रता दिवस का विरोध करते हुए काला दिवस मनाते थे और काला झंडा फहराते थे। 

loksabha election banner

18 जगह पर तिरंगा शान से लहराया

दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना के अंतर्गत मारजूम, परचेली, चिकपाल सहित 18 जगह पर 15 अगस्त को तिरंगा शान से लहराया। इन इलाकों के स्कूल और शासकीय भवनों में अब तक दिवस विशेष पर काला झंडा देखने को लोग विवश थे पर 15 अगस्त को जवान और शासकीय कर्मियों के साथ ग्रामीणों ने भी तिरंगे को सलामी देते जय हिंद के नारे लगाए। बारिश के बावजूद तिरंगा पूरे दिन लहराता रहा।

150 से अधिक नक्सली समर्पण कर मुख्यधारा में लौटे 

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले में लोन वर्राटू अर्थात घर वापस आइए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दो माह में 150 से अधिक नक्सली समर्पण कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं। यही वजह है कि मारजूम जैसे अतिसंवेदनशील गांव में फोर्स पहुंच पाई और ध्वजारोहरण किया गया। जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर दुर्गम रास्ते वाले इस गांव में तिरंगा लहराने एएसपी (आइपीएस) उदय किरण और राजेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में नदी-नाले पार करते फोर्स पहुंची थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.