Move to Jagran APP

उत्तरी सिक्किम में चीन और भारतीय सैनिकों के बीच हुई झड़प, दोनों तरफ के सैनिकों को आई मामूली चोटें

सेना के सूत्रों ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ जिसमें दोनों पक्षों के सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 10 May 2020 10:27 AM (IST)Updated: Sun, 10 May 2020 03:54 PM (IST)
उत्तरी सिक्किम में चीन और भारतीय सैनिकों के बीच हुई झड़प, दोनों तरफ के सैनिकों को आई मामूली चोटें
उत्तरी सिक्किम में चीन और भारतीय सैनिकों के बीच हुई झड़प, दोनों तरफ के सैनिकों को आई मामूली चोटें

नई दिल्ली, एएनआई। नॉर्थ सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की घटना सामने आई। इस झड़प में दोनों तरफ के सैनिक घायल हुए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस में 7 चीनी सैनिक और 4 भारतीय सैनिक घायल हुए हैं।

loksabha election banner

सेना के सूत्रों ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ जिसमें दोनों पक्षों के सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। इस दौरान भारतीय और चीनी सेना के जवान आक्रामक हो गए थे जिसमें कुछ को मामलू चोटें आई हैं। हालांकि, बाद में स्थानीय स्तर पर बातचीत के बाद सैनिकों को हटा दिया गया।

असल में, सीमा विवाद के चलते भारतीय और चीनी सेना के जवानों के बीच कभी कभार ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। बाद में सेना के जवान इस तरह के मुद्दों को स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार पारस्परिक रूप से हल कर लिया करते हैं। इस बार लंबे समय के बाद ऐसी घटना हुई है।

बता दें कि चीन जम्मू-कश्मीर पर टिप्पणी करते हुए भी बाज नहीं आ रहा है। अभी हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी मिशन के प्रवक्ता की ओर से जम्मू कश्मीर पर टिप्पणी की गई, जिसे भारत ने खारिज कर दिया था।

10 अप्रैल को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, 'हम संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी मिशन के प्रवक्ता की ओर से जम्मू कश्मीर पर दिए बयान को खारिज करते हैं। चीन इस मुद्दे पर भारत की स्थिति से अच्छी तरह परिचित है। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग रहा है और रहेगा। जम्मू कश्मीर से जुड़े मुद्दे भारत के आंतरिक मामले हैं।'

भारत का चीन के साथ रहा है पुराना सीमा विवाद

भारत का चीन के साथ सीमा विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। अक्सर चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं। हालांकि भारतीय सैनिकों की सतर्कता की वजह से वे इसमें कामयाब नहीं हो पाते और इस वजह से सीमा पर ही दोनों में टकराव की स्थिति पैदा हो जाती है। भारत और चीन के बीच चार हजार किलोमीटर से अधिक लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) तीन सेक्टरों पूर्वी, मध्य और पश्चिमी सेक्टर में बंटी है। पूर्वी सेक्टर में अरुणाचल प्रदेश का इलाका पड़ता है जिसके 90 हजार वर्ग किलोमीटर इलाके पर चीन अपना कब्जा बताता है। मध्य सेक्टर में उत्तराखंड, हिमाचल और सिक्किम हैं। इस इलाके में भी उत्तराखंड के बाराहुती क्षेत्र पर चीन दावा बताता है। पश्चिमी सेक्टर में लद्दाख और अक्साई चिन का इलाका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.