पुणे में नशे में धुत युवक की कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, स्थानीय लोगों ने पकड़ा
पुणे के कोथरुड इलाके में एक नशे में धुत युवक ने तेज रफ्तार कार से एक के बाद एक कई ...और पढ़ें

पुणे में नशे में धुत युवक की कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर
HighLights
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक को पकड़ लिया
हादसे में कई वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है
डिजिटल डेस्क, पुणे। पुणे के कोथरुड इलाके में एक नशे में धुत युवक ने तेज रफ्तार कार से एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक को पकड़ लिया। लोगों ने उस पर नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाने और जान-माल को खतरे में डालने का आरोप लगाया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने तेज रफ्तार में कार चलाते हुए सड़क पर खड़े और चलते वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार दी।
हादसे में कई वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू की है।
घटना की पूरी जानकारी जुटाने के साथ ही चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और नशे में वाहन चलाने के मामले में कार्रवाई की जा रही है।
