विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: पालघर में 70 साल के बुजुर्ग दो दीवारों के बीच फंसे, फायरफाइटर्स ने दीवार तोड़कर बचाया

Published: Sat, 03 Oct 2026 11:17 PM (IST)

महाराष्ट्र के पालघर जिले के भीमई नगर में शनिवार तड़के एक अनोखी और रोमांचक घटना घटी। 70 वर्षीय विनोद विष्णु ...और पढ़ें

पालघर में 70 साल के बुजुर्ग दो दीवारों के बीच फंसे

पालघर में 70 साल के बुजुर्ग दो दीवारों के बीच फंसे

HighLights

  1. सीमित होने के कारण टीम को दीवार तोड़ने का निर्णय लेना पड़ा

  2. इस पूरे बचाव अभियान का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया

डिजिटल डेस्क, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के भीमई नगर में शनिवार तड़के एक अनोखी और रोमांचक घटना घटी। 70 वर्षीय विनोद विष्णु जाधव दो पड़ोसी घरों की दीवारों के बीच महज एक फुट से भी कम चौड़ी जगह में फंस गए। इतनी संकरी जगह में हिलने-डुलने की भी गुंजाइश नहीं थी और बाहर निकलने का कोई सीधा रास्ता नहीं था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बचाव कर्मियों ने जब स्थिति का जायजा लिया तो पाया कि जाधव को सीधे बाहर निकालना संभव नहीं है।

जगह बेहद सीमित होने के कारण टीम को दीवार तोड़ने का निर्णय लेना पड़ा। फायरफाइटर्स ने सावधानीपूर्वक एक दीवार को तोड़ा, रास्ता बनाया और बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस पूरे बचाव अभियान का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रहा है।

बचाव के बाद विनोद विष्णु जाधव को मेडिकल जांच और इलाज के लिए पालघर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सभी ने सराहना की है।