Move to Jagran APP

देश में एक दिन में कोरोना के 9,983 मामले, महाराष्ट्र में ढाई हजार से ज्यादा नए केस

देश में कोरोना के एक दिन में 9983 नए मामले सामने आए हैं जबकि 271 लोगों की मौत हो गई है। अकेले महाराष्ट्र में ही ढाई हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Mon, 08 Jun 2020 10:06 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2020 07:26 AM (IST)
देश में एक दिन में कोरोना के 9,983 मामले, महाराष्ट्र में ढाई हजार से ज्यादा नए केस
देश में एक दिन में कोरोना के 9,983 मामले, महाराष्ट्र में ढाई हजार से ज्यादा नए केस

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय से प्राप्‍त आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,983 नए मामले सामने आए हैं जबकि 271 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ देश में अब तक संक्रमण के 2,56,611 मामले सामने आए हैं जबकि 7,200 लोगों की इस जानलेवा बीमारी से मौत हो चुकी है। देश में 1,24,981 सक्रिय मामले हैं जबकि 1,24,430 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में ही 5,137 मरीजों ने इस बीमारी को शिकस्‍त दी है।

loksabha election banner

छह राज्यों में 75 फीसद से ज्यादा मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश के छह राज्यों में 75 फीसद से ज्यादा मामले हैं। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। देश के बाकी हिस्सों में कोरोना की स्थित ठीक है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर लगातार बढ़ रही है। मंत्रालय के मुताबिक अभी तक 48.49 फीसद मरीज ठीक हुए हैं। एक दिन पहले यह आंकड़ा 48.37 फीसद था।

महाराष्ट्र में ढाई हजार से ज्यादा नए केस

महाराष्ट्र में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार को 2,553 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 88,528 पर पहुंच गया। राज्य में अब तक 3,169 लोगों की जान भी जा चुकी है। गुजरात में 477 नए केस मिले हैं और अब तक सामने आए संक्रमितों की संख्या 20,574 हो गई है। अब तक 1,289 लोगों की मौत हुई है।

तमिलनाडु में 33 हजार से ज्यादा संक्रमित

तमिलनाडु में भी कोरोना के प्रसार पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है। राज्य में और 1,562 नए मामले मिले हैं और मरीजों की संख्या 33,229 हो गई है। 286 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। केरल में 91 नए मामलों के साथ मरीजों की संख्या दो हजार को पार कर गई है। आंध्र प्रदेश में भी 125 नए मामलों के साथ 3,843 संक्रमित हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश में चार सौ से ज्यादा नए केस

उत्तर प्रदेश में 411 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 10,947 पर पहुंच गया है। हालांकि, आबादी के हिसाब से प्रदेश में हालात काफी नियंत्रण में हैं। उत्तराखंड में 25 मामले सामने आए हैं और आंकड़ा 1,382 पर पहुंच गया है। राजस्थान में 277 नए केस मिले हैं और संक्रमित 10,876 हो गए हैं। इसी तरह बिहार में 5,175, ओडिशा में 2,994 और मध्य प्रदेश में अब तक 9,436 संक्रमित पाए जा चुके हैं।

10 लाख आबादी पर महज पांच की मौत

दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत के ज्यादातर राज्यों में स्थित नियंत्रण में बनी हुई है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर में भी लगातार वृद्धि हो रही है। स्वस्थ हुए मरीजों और सक्रिय मामलों की संख्या लगभग बराबर है। देश में अब तक करीब 50 लाख सैंपल की जांच की जा चुकी है। रोजाना एक लाख से ज्यादा सैंपल की जांच की जा रही है। 10 लाख आबादी पर कुल मामलों की संख्या 187 और मौतों की संख्या पांच है।

अब तक 47,74,434 सैंपल की जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक, अब तक 47,74,434 सैंपल की जांच की गई है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 1,08,048 सैंपल की जांच हुई। आइसीएमआर लगातार जांच क्षमता बढ़ा रही है। सोमवार को महाराष्ट्र में 109, गुजरात में 31, तमिलनाडु में 17, उत्तर प्रदेश में आठ, राजस्थान में छह, जम्मू-कश्मीर में चार, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में दो-दो जबकि केरल में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 88,528

तमिलनाडु - 33,229

दिल्ली - 28,936

गुजरात - 20,574

राजस्थान - 10,876

उत्तर प्रदेश - 10,947

मध्य प्रदेश - 9,436

बंगाल - 8,187

बिहार - 5,175

आंध्र प्रदेश - 4,784

कर्नाटक - 5,452

तेलंगाना - 3,650

जम्मू-कश्मीर - 4,285

पंजाब - 2,707

हरियाणा - 4,448

ओडिशा - 2,994

असम - 2,693

केरल - 2,004

उत्तराखंड - 1,382

झारखंड - 1,044

छत्तीसगढ़ - 1,107

हिमाचल प्रदेश - 415

त्रिपुरा - 803

चंडीगढ़ - 315

गोवा - 300

मणिपुर - 209

पुडुचेरी - 127

लद्दाख - 103

नगालैंड - 123

मेघालय -36

अरुणाचल प्रदेश - 43

मिजोरम -34


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.