इंदौर में पिछले घंटों 3,004 सैंपल जांचे गए, 381 नए मरीज मिले
18 हजार से ऊपर पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या 4712 हुई सक्रिय मामलों की संख्या।
इंदौर, जेएनएन। कोरोना संदिग्ध 3,004 मरीजों के सैंपल बुधवार को जांचे गए, जिनमें से 381 मरीज पॉजिटिव आए हैं। छह मरीजों की मौत की पुष्टि के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 479 तक पहुंच चुकी है। नए मरीजों में एमआर--9 स्थित अस्पताल की स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषषज्ञ महिला डॉक्टर भी है। पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है। बुधवार रात जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक 2 लाख 61 हजार 499 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।
इनमें से 18,321 पॉजिटिव पाए गए। बुधवार को 210 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 13,130 तक पहुंच गई है। फिलहाल 4,712 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बुधवार को 1,780 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
भारत में हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 51,18,253 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 97,894 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में सामने आने वाले मामलों की यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है। इस दौरान देश में 1132 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 82,719 मरीज ठीक भी हुए हैं। कुल 40,25,079 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। 83,198 लोगों की जान गई है। रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 78.64 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 8.61 प्रतिशत है। 16 सितंबर को 11,36,613 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 6,05,65,728 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पहली बार कोरोना के एक्टिव मामले 10 लाख पार हुए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 10,09,976 है।