तालाब किनारे मर्डर: आंध्र प्रदेश में प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है यहां युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना में भीमडोलू ...और पढ़ें

आंध्र प्रदेश में सनसनीखेज घटना: प्रेमी को तालाब पर बुलाकर पीट-पीटकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
आंध्र पुलिस ने प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति-पत्नी को जेल भेजा
पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई तालाब किनारे मिले शव की गुत्थी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है यहां युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना में भीमडोलू पुलिस स्टेशन सीमा क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मास्टरमाइंड पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भीमडोलू सर्कल इंस्पेक्टर पी. कृष्णा ने गुरुवार को ममिडी गौरी शंकर और उनकी पत्नी ममिडी लक्ष्मी दुर्गा को गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच के अनुसार, मृतक थुमुला लक्ष्मण (37) विजयनगरम जिले के रामभद्रपुरम गांव के रहने वाले थे। उनका लक्ष्मी दुर्गा के साथ अवैध संबंध था। लक्ष्मी दुर्गा भी उसी गांव की हैं। इस रिश्ते को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसके बाद लक्ष्मी दुर्गा अपने मायके चली गईं।
पुलिस का आरोप है कि गौरी शंकर ने अपनी पत्नी और साले वर्री नरसिम्हा के साथ मिलकर लक्ष्मण को खत्म करने की साजिश रची। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने हत्या के लिए सुपारी दी थी। गौरी शंकर ने अपने साले नरसिम्हा के निर्देश पर विभिन्न बैंक खातों में कुल 1.79 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे।
साजिश के तहत 19 सितंबर की रात लक्ष्मण को फोन करके भीमडोलू मंडल के पोलासनिपल्ली गांव बुलाया गया। उन्हें दलम्मा-दलप्पा तालाब पर ले जाया गया, जहां शराब पिलाकर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
आरोपियों ने शव को मोटरसाइकिल पर ले जाकर पंगिडिगुडेम ब्रिज के पास पोलावरम नहर में फेंक दिया। शव 21 सितंबर को पेदावेगी के पास नहर में मिला। पहले पेदावेगी पुलिस ने अज्ञात शव का केस दर्ज किया। बाद में पहचान होने पर केस भीमडोलू पुलिस को सौंप दिया गया।
नरसिम्हा को 8 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। हत्या में मदद करने वाले द्वारपुरेड्डी गणेश और दोड्डानी सुरेश कुमार को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। गुरुवार को गौरी शंकर और लक्ष्मी दुर्गा की गिरफ्तारी के साथ पुलिस जांच में और प्रगति हुई है।
