Move to Jagran APP

मध्यप्रदेश में विधवा के साथ दरिंदगी, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा-एक और निर्भया!

हैवानियत की शिकार हुई पीड़िता की रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में सर्जरी की गई है। वह फिलहाल खतरे से बाहर है। निजी अंग में लोहे का सरिया डालने से उसकी आंत में गंभीर चोट आई थी।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 08:30 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 09:18 PM (IST)
मध्यप्रदेश में विधवा के साथ दरिंदगी, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा-एक और निर्भया!
विधवा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले चार आरोपितों को गिरफ्तार, राहुल गांधी ने की टिप्पणी (फाइल फोटो)

जबलपुर, जेएनएन। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में एक विधवा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हैवानियत की शिकार हुई पीड़िता की रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में सर्जरी की गई है। वह फिलहाल खतरे से बाहर है। निजी अंग में लोहे का सरिया डालने से उसकी आंत में गंभीर चोट आई थी। वारदात शनिवार रात को हुई। घटना के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर इस दरिंदगी पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर शिवराज सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने गैंगरेप की घटना से जुड़ी खबर की कटिंग को शेयर करते हुए कहा कि एक और निर्भया! कब तक सहेंगे नारी पर वार?" राहुल गांधी से पहले एमपी के पूर्व सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा "सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घटित दरिंदगी व हैवानियत की घटना बेहद शर्मसार करने वाली है।

loksabha election banner

इस मामले में रीवा पुलिस रेंज के आईजी उमेश जोगा ने बताया कि आरोपित पीड़िता के ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपित लल्लू कोल, भाई लाल पटेल और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार रात करीब 11बजे युवकों ने महिला के साथ हैवानियत की थी। महिला के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है। वह दो बच्चों व अपनी एक बहन के साथ झोपड़ी में दुकान चलाकर जीवन यापन करती थी। शनिवार रात वह दुकान बंद कर सोने चली गई थी। इसी दौरान चारों युवक आए और दरवाजा खटखटा कर पानी मांगने लगे। जब महिला ने दरवाजा खोलने से इन्कार कर दिया तो आरोपित बांस से बने दरवाजे को तोड़कर झोपड़ी में घुस गए और घटना को अंजाम दिया।

वारदात के समय घर में बच्चे और उसकी बहन नहीं थे। पीड़िता ने पहले बहन को वारदात की सूचना दी। बहन उसे अमिलिया थाने ले गई। पुलिसकर्मी पीड़िता को सीधी जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर रविवार को उसे रीवा रेफर कर दिया गया। सोमवार की सुबह एसपी पंकज कुमावत और एएसपी अंजू लता पटले पीड़िता के परिवार से मिलने गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़िता की मां और बहन से वारदात की जानकारी ली।

पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपितों के बारे में फिलहाल पुलिस पूरी जानकारी नहीं दे रही है। पीड़िता का इलाज कर रहीं डॉ. कल्पना यादव ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी। निजी अंगों से रक्तस्राव हो रहा था। महिला की बच्चेदानी का पहले ऑपरेशन हो चुका था। आंत में भी चोट आई थी जिसकी सर्जरी की गई है। अब हालत में सुधार हो रहा है। वह फिलहाल खतरे से बाहर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.