Monsoon Update:देश की कई हिस्सों में होगी भारी बारिश की संभावना, जानें अपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
Monsoon Update मौसम विभाग के अनुसार आज देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। जाने आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।
नई दिल्ली,एएनआइ। देश के कई हिस्सों से मानसून विदा ले चुका है और कई जगह से जल्द ही वापस जाने वाला है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, आज (रविवार) को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है । मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश, यनाम, कर्नाटक के तटीय इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। रविवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा।
मुंबई में ऐसा रहेगा मौसम
हालांकि, मुंबई में दोपहर के दौरान मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है।
कई हिस्सों से मानसून की हुई वापसी
इसके अलावा, दक्षिण पश्चिम मॉनसून शनिवार उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के कुछ और हिस्सों और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से वापस आ गया है। मानसून यहां से 12 अक्टूबर को वापस जा चूका है। देश का बाकी हिस्सों से भी बड़ी तेजी के साथ वापस जा रहा है।
दिल्ली एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण
दिल्ली एनसीआर और उसके आसपास के इलाको में जैसे गुरुग्राम नोएडा और फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। स्काईमेट की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल, दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 से 300 के बीच है।
राजस्थान से देरी से विदा हुआ मानसून
हर साल के मुकाबले इस बार राजस्थान से मानसून ने देरी से विदा ली है। आमतौर पर राजस्थान में मानसून 61 दिनों तक रहता है। राज्य में दो जुलाई को मानसून आया था। इस साल राज्य में 82 दिनों तक मानसून रहा।
इस साल भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से देश के कई राज्य प्रभावित हुए हैं। मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश के करीब 357 जिले इसे प्रभावित हुए हैं और 738 लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान करीब 20,000 पशुओं की मौत हो गई।