विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानसून की रफ्तार: दिल्ली-यूपी-राजस्थान समेत उत्तर भारत में झमाझम बारिश; 11 जुलाई तक का अलर्ट

Published: Sun, 05 Jul 2026 07:46 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 05 Jul 2026 08:03 PM (GMT+05:30)

मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में 11 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-यूपी-राजस्थान समेत उत्तर भारत में झमाझम बारिश।

दिल्ली-यूपी-राजस्थान समेत उत्तर भारत में झमाझम बारिश।

HighLights

  1. दिल्ली, यूपी, राजस्थान में 11 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट।

  2. आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना।

  3. हिमाचल, उत्तराखंड में भी बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों बारिश के दौरा शुरू हो गया है। दिल्ली कई हिस्सों में 5-20 मिमी प्रति घंटे की रफ्तार से मध्यम से भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शहादरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली में हवा की गति 40-50 किमी घंटा रहने और इसके 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की उम्मीद है।

IMD के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, चंड़ीगढ़ और पंजाब में 6 जुलाई और 10 जुलाई को कहीं-कहीं बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि, 7 से 9 जुलाई के बीच और फिर 11 जुलाई को बारिश का दायरा बढ़कर काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके तक फैल सकता है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में 6-9 जुलाई और 11 जुलाई को दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।

राजस्थान में तेज होंगी मानसून की गतिविधियां

राजस्थान में मानसून की गतिविधियां तेज होने वाली हैं। IMD ने पूर्वी राजस्थान में 6 जुलाई से 10 जुलाई तक बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है और यह 11 जुलाई को भी जारी रहेगी। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। पूरे सप्ताह दोनों क्षेत्रों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-60 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी रहेगा।

हिमालयी क्षेत्रों को लेकर भी अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हिमालयी क्षेत्रों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में 6 और 7 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होनी की संभावना है, जबकि उत्तराखंड में 6 जुलाई को ऐसे ही हालात रहेंगे।11 जुलाई तक दोनों राज्यों में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर

IMD ने उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर चलने का अनुमान लगाया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 और 11 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है, साथ ही 8 और 9 जुलाई को भी भारी बारिश हो सकती है।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- यूपी के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी