मुंबई में पुलिस पर बांग्लादेशियों का हमला, दो घायल
मुंबई में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की धरपकड़ में लगी पुलिस पर सोमवार को कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिस वाले घायल हो गए। नवी मुंबई के घारघर इलाके में गुप्त सूचना पर पुलिस अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को पकड़ने के लिए जब पहुंची तो कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
मुंबई। मुंबई में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की धरपकड़ में लगी पुलिस पर सोमवार को कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिस वाले घायल हो गए।
नवी मुंबई के घारघर इलाके में गुप्त सूचना पर पुलिस अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को पकड़ने के लिए जब पहुंची तो कुछ लोगों ने पुलिस
पर हमला कर दिया। मामले में चार बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दोनों पुलिसकमर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि मुंबई के सीमावर्ती इलाके में आजकल चोरी, पॉकेटमारों, राहजनी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। सूत्रों का मानना है कि ज्यादातर मामलों में इसके पीछे अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों का हाथ होता है। इसी के तहत पुलिस कई इलाकों में इनके खिलाफ अभियान चला रही है। पछले तीन महीने में पुलिस ने 300 से ज्यादा बांग्लादेशियों को पकड़ा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर