लॉकडाउन में आइटी के कर्मचारी कर रहे थे रेव पार्टी, 25 महिलाओं सहित 60 को लिया गया हिरासत में
जन्मदिन की यह रेव पार्टी तेंलगाना जिले के रंगा रेड्डी में लॉकडाउन के कड़े नियमों का उल्लंघन कर की जा रही थी। इसमें 25 महिलाओं सहित 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह जानकारी रंगा रेड्डी जिले के डीएसपी शमशाबाद ने दी है।
हैदराबाद, एएनाइ। कोरोना महामारी व लॉकडाउन के बीच आइटी कर्मचारियों का एक समूह रेव पार्टी कर रहा था। जन्मदिन की यह रेव पार्टी तेंलगाना जिले के रंगा रेड्डी में लॉकडाउन के कड़े नियमों का उल्लंघन कर की जा रही थी। इसमें 25 महिलाओं सहित 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह जानकारी रंगा रेड्डी जिले के डीएसपी शमशाबाद ने दी है।
Telangana: 60 people including 25 women taken into custody for attending a rave party organized by an IT employee on the occasion of his birthday during lockdown hours in Ranga Reddy district, as per DCP, Shamshabad
— ANI (@ANI) June 13, 2021
तेलंगाना में कोरोना के मामलों की बात करें तो शनिवार को यहां पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 1771 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2384 लोग रिकवर हुए और 13 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।
कुल मामले: 6,02,089
कुल रिकवर: 5,76,487
कुल मृत्यु: 3469
कुल सक्रिय मामले: 22,133
तमिलनाडु में 15 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले
वहीं, दक्षिण भारत के दूसरे राज्य तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 15,108 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,39,705 हो गई। वहीं 374 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 29,280 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक चिकित्सकीय बुलेटिन में बताया गया कि संक्रमण से 27,463 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 21,48,352 हो गई। यहां अब 1,62,073 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में कोयंबटूर से सबसे ज्यादा 1,982 नए मामले सामने आए हैं।