विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझसे गलती हो गई', सुसाइड से पहले साहिल ने किसे किया था फोन; क्या-क्या हुई बात?

Published: Wed, 23 Sep 2026 09:31 PM (IST)

आईआईटी मुंबई के छात्र साहिल वाकोडे ने आत्महत्या से पहले अपनी महिला मित्र से बात की थी, जिसमें उसने परीक्षा में खराब प्रदर्शन का जिक्र किया था।

साहिल ने आत्महत्या से पहले महिला मित्र से फोन पर बात की

साहिल ने आत्महत्या से पहले महिला मित्र से फोन पर बात की

HighLights

  1. साहिल ने आत्महत्या से पहले महिला मित्र से फोन पर बात की।

  2. उसने थर्मोडायनामिक्स पेपर खराब जाने की बात कही थी।

  3. आखिरी कॉल में जातिगत प्रताड़ना का कोई जिक्र नहीं था।

राज्य ब्यूरो, मुंबई। आईआईटी मुंबई के बीटेक छात्र साहिल वाकोडे ने आत्महत्या से पहले 18 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे अपनी महिला मित्र से फोन पर बात की थी। पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, यह उसकी आखिरी फोन बातचीत थी।

साहिल ने बातचीत में कहा था, “मुझसे गलती हो गई। मेरा पिछला थर्मोडायनामिक्स का पेपर भी अच्छा नहीं गया था और अब यह हो गया।” उसकी मित्र ने उसे शांत रहने और अगले पेपर पर ध्यान देने की सलाह दी थी। 
जांच के अनुसार, साहिल करीब 1:30 बजे अपने हास्टल के कमरे में लौट आया था। इसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकला। करीब एक घंटे बाद उसने महिला मित्र से फोन पर बातचीत की। पुलिस ने महिला मित्र का बयान भी दर्ज किया है। इसके बाद साहिल ने किसी अन्य फोन का जवाब नहीं दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस आखिरी बातचीत में साहिल ने जातिगत भेदभाव या प्रताड़ना का उल्लेख नहीं किया था। हालांकि, उसके परिवार ने जातिगत आधार पर प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं।