Move to Jagran APP

फड़नवीस का विवादित बयान, देश में रहना है तो भारत माता की जय कहना होगा

भारत माता की जय को लेकर चल रहे विवाद में अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी शामिल हो गए हैं। मुंबई में एक समारोह में फड़नवीस ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हम भारत माता की जय नहीं कहेंगे।

By kishor joshiEdited By: Published: Sun, 03 Apr 2016 10:29 AM (IST)Updated: Sun, 03 Apr 2016 06:02 PM (IST)
फड़नवीस का विवादित बयान, देश में रहना है तो भारत माता की जय कहना होगा

मुंबई। भारत माता की जय को लेकर चल रहे विवाद में अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी शामिल हो गए हैं। मुंबई में एक समारोह में फड़नवीस ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हम भारत माता की जय नहीं कहेंगे। तो क्या, पाकिस्तान की जय या चीन की जय कहेंगे?

loksabha election banner

पढ़ें: FATWA: भारत माता की जय के खिलाफ दारुल उलूम का फतवा

उन्होंने कहा कि अगर आप इस देश में रहना चाहते हैं तो आपको भारत माता की जय कहना होगा, अन्यथा आपको इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। फणनवीस ने कहा कि मुंबई की एक मजार में सैकड़ों मुसलमानों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि भारत के टुकड़े होंगे वो सफल नहीं हो पाएंगे।

वहीं 'भारत माता की जय' के नारे को लेकर जारी किए गए फतवे पर मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद ने कहा है कि फतवा जारी करने की कोई जरूरत नहीं थी, हम इसकी निंदा करते हैं।

'भारत माता की जय' के मुद्दे पर भाजपा सांसद और पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने कहा कि अगर आपके मजहब में दिक्कत है भारत माता की जय बोलने में, तो जय भारत बोलें, जय हिंद बोलें।

पढ़ें: 'भारत माता की जय' को किसी पर थोपने की जरूरत नहीं : भागवत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.