Move to Jagran APP

ऑनलाइन बुक पढ़ने के हैं शौकीन तो ट्राई करें ये एप्स, मिलेगा असली किताब सा अनुभव

डिजिटल फार्म में बुक पढ़ने का शौक तेजी से बढ़ रहा है। स्मार्टफोन की बड़ी स्क्रीन और रिजॉल्यूशन ने इसे और भी आसान बना दिया है।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 01:41 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 01:51 PM (IST)
ऑनलाइन बुक पढ़ने के हैं शौकीन तो ट्राई करें ये एप्स, मिलेगा असली किताब सा अनुभव
ऑनलाइन बुक पढ़ने के हैं शौकीन तो ट्राई करें ये एप्स, मिलेगा असली किताब सा अनुभव

नई दिल्‍ली [जागरण स्‍पेशल]। इन दिनों दिल्ली के प्रगति मैदान में वर्ल्ड बुक फेयर ( 5-13 जनवरी) चल रहा है, जहां दुनियाभर की किताबें एक ही परिसर में मिल रही हैं। हालांकि हाल के वर्षों में डिजिटल फार्म में बुक पढ़ने का शौक तेजी से बढ़ रहा है। स्मार्टफोन की बड़ी स्क्रीन और रिजॉल्यूशन ने इसे और भी आसान बना दिया है। अगर आप भी किताबों के दीवाने हैं, तो फिर इन एप्स को ट्राई कर सकते हैं....

loksabha election banner

सफर के दौरान अक्सर आपके आसपास कुछ ऐसे लोग मिल जाएंगे, जो अपने स्मार्टफोन या फिर किंडल पर ई-बुक्स पढ़ते हुए दिखाई दे जाएंगे। आज डिजिटल बुक्स से जुड़े बहुत-सारे एप्लिकेशंस गूगल प्ले स्टोर और एपल आइट्यून पर मौजूद हैं, जहां से न सिर्फ फ्री में बुक्स डाउनलोड कर सकते हैं, बल्कि हाई-क्वालिटी की ई-बुक्स भी पढ़ सकते हैं।

वाटपैड
बुक लवर्स के लिए यह एक नया प्लेटफॉर्म है, जहां राइटर सीधे रीडर्स से कनेक्ट हो सकते हैं। यह इंग्लिश और हिंदी सहित 50 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से ग्लोबल कम्युनिटी से कनेक्ट होने का मौका मिलता है। यहां पर स्टोरी और बुक्स फ्री में मिल जाएंगे। इसमें आपको रोमांस, साइंस-फिक्शन, मिस्ट्री, कॉमेडी, एक्शन-एडवेंचर, फैंटेसी आदि से जुड़ी स्टोरी और बुक्स मिलेंगी। यहां से अपनी फेवरेट स्टोरी को सेव करके उसे बाद में ऑफलाइन भी पढ़ सकते हैं। इसके अलावा, कम्युनिटी से कनेक्ट होने का मौका भी मिलता है, जहां पर कहानियों के प्लॉट्स आदि के बारे डिस्कस कर सकते हैं। अगर लिखने का शौक है, तो फिर यहां पर कम्युनिटी के साथ भी अपनी कहानियां शेयर कर सकते हैं। यह एंड्रॉयड और आइओएस के लिए फ्री और पेड वर्जन दोनों में ही उपलब्ध है।
https://www.wattpad.com/

ओवरड्राइव
अगर आप ऑनलाइन ईबुक्स, ऑडियोबुक्स, वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं, तो यह आपके लिए यूजफुल हो सकता है। यह आपके लिए लोकल लाइब्रेरी की तरह कार्य करता है। बेस्ट सेलिंग ऑथर्स, न्यू रिलीज टाइटल्स, क्लासिक बुक्स आदि का यहां पर डिजिटल कलेक्शन मिलेगा। आप यहां पर नई बुक्स को सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा, फेवरेट ऑडियोबुक्स को मोबाइल और कंप्यूटर पर भी सुन सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां पर मूवीज और टीवी शोज का भी बड़ा कलेक्शन है। अपनी पसंद की मूवी और टीवी शोज को देख सकते हैं। यह एप एंड्रॉयड और आइओएस के लिए उपलब्ध है।
https://app.overdrive.com

गुडरीडर्स
बुक लवर्स के लिए यह सोशल नेटवर्किंग साइट है। यहां पर नई किताबों को डिस्कवर करने के साथ कम्युनिटीज को ज्वाइन कर सकते हैं, राइटर को फॉलो कर सकते हैं, किताबों के रिव्यूज पढ़ सकते हैं। साथ ही, यहां पर आपको अच्‍छी किताबों के साथ-साथ सलाह भी मिलेगी। यहां पर उपलब्ध 12 मिलियन बुक्स को रेट और रिव्यू भी कर सकते हैं। साथ ही, आप क्या पढ़ रहे हैं, उससे संबंधित नोट्स भी लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। अपने फ्रेंड्स को भी बुक्स रेकमंड करने का विकल्प यहां मौजूद है। अगर आप चाहें, तो फिर यहां पर होने वाले रीडिंग चैलेंज में भी हिस्सा ले सकते हैं। यहां पर ऑनलाइन बुक क्लब्स भी हैं, जिन्‍हें ज्वाइन कर दूसरे रीडर्स से भी कनेक्ट हो सकते हैं। इसे एंड्रॉयड और आइओएस के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
https://www.goodreads.com

इनकिट
अगर फिक्शन बुक्स पढ़ना ज्यादा पसंद है, तो फिर इस एप्लिकेशन को ट्राई कर सकते हैं। इसे खासकर फिक्शंस बुक रीडर्स के हिसाब से ही डेवलप किया गया है। यहां पर हजारों नई फिक्शन बुक्स पढ़ सकते हैं। फैंटेसी बुक्स, साइंस-फिक्शन, थ्रिलर नॉवेल्स, हॉरर स्टोरीज, मिस्ट्रीज, रोमांस आदि पर आधारित बुक्स को सर्च कर सकते हैं। अधिकतर बुक्स इंग्लिश लैंग्वेज में है। आप किताबों को डाउनलोड कर उसे ऑफलाइन भी पढ़ सकते हैं। इसका यूजर इंटरफेस भी खूबसूरत है और बैकग्राउंड का कलर भी अपनी सुविधा के हिसाब से बदल सकते हैं। आप यहां पर अपनी पसंद की बुक्स की लिस्ट भी बना सकते हैं, जिससे बाद में किताबों को सर्च करने और पढ़ने में आसानी होगी। इसे एंड्रॉयड और आइओएस के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
https://www.inkitt.com

ब्लिंकिस्ट
यह एप्लिकेशन प्रोफेशनल्स के लिए है, जो पढ़ना तो चाहते हैं, लेकिन उनके पास समय नहीं है। यह एप्लिकेशन आपको बुक्स का की-प्वाइंट उपलब्ध करता है, जिससे केवल 15 मिनट में पूरी किताब के हाइलाइट्स को पढ़ या फिर सुन सकते हैं। यहां पर 2500 से अधिक बेस्टसेलिंग नॉन-फिक्शंस बुक्स उपलब्ध हैं। अच्छी बात यह है कि यहां पर ऑडियो और टेक्स्ट वर्जन में आसानी से स्वीच कर सकते हैं। साथ ही, यहां पर पर्सनल ऑडियो प्ले लिस्ट भी तैयार करने की सुविधा है। आप ऑफलाइन भी किताबों को पढ़ और सुन सकते हैं। यह एंड्रॉयड और आइओएस के लिए फ्री और सब्सक्रिप्शन वर्जन में उपलब्ध है।
https://www.blinkist.com

लिइओ
यह आइफोन यूजर के लिए एक बेहतरीन रीडिंग ट्रैकर है। अगर अलग-अलग किताबों को एक साथ पढ़ रहे हैं, तब भी इसकी मदद से किताबों को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है यानी आप जान सकते हैं कि अंतिम समय में आप किस पेज पर थे। एप में टाइम ट्रैकिंग फीचर है, जिससे आपको यह भी पता चल जाएगा कि किसी किताब को पूरा पढ़ने में कितना समय लग सकता है। यह धीरे-धीरे आपके रीडिंग पैटर्न को भी समझने लगता है। अगर किसी किताब को खास समय के अंदर खत्म करना है, तो फिर यह आपको बताएगा कि निर्धारित समय के दौरान आपको कितना पेज पढ़ना होगा। इसमें प्लानर सेक्शन भी है, जिसकी मदद से मल्टीपल बुक्स को ट्रैक करने का ऑप्शन मिलता है। इस एप को आइओएस डिवाइस के लिए डाउनलोड किया जा सकता है। यह सब्सक्रिप्शन बेस्ड एप्लिकेशन है।
http://leio.co 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.