विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र से पहले सियासत गर्म, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बोले- अगर मुस्लिम गरबा में जाते हैं, तो मूर्ति पूजा भी करें

Published: Sun, 04 Oct 2026 02:00 AM (IST)

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि गरबा धार्मिक आयोजन है, इसलिए इसमें शामिल होने वालों को आयोजन की परंपराओं और नियमों का सम्मान करना चाहिए।

अगर मुस्लिम गरबा में शामिल होते हैं, तो मूर्ति पूजा भी करें : डॉ. सलीम राजॉ

अगर मुस्लिम गरबा में शामिल होते हैं, तो मूर्ति पूजा भी करें : डॉ. सलीम राजॉ

HighLights

  1. डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से अपनी मां-बहन और बेटियों के साथ गरबा में शामिल होने की अपील की

  2. उन्होंने कहा गरबा आयोजनों में मुस्लिम युवकों द्वारा छेड़छाड़ और ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा दिया जाता है

जेएनएन, रायपुर। 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र में शहरभर में गरबा का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि गरबा धार्मिक आयोजन है, इसलिए इसमें शामिल होने वालों को आयोजन की परंपराओं और नियमों का सम्मान करना चाहिए।

यदि मुस्लिम युवक गरबा में शामिल होते हैं, तो उन्हें मूर्ति पूजा, तिलक और कलावा जैसे आयोजन से जुड़ी परंपराओं का पालन करना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम युवाओं से अपनी मां-बहन और बेटियों के साथ गरबा में शामिल होने की अपील की।

साथ ही कहा कि वे दूसरे समाज की महिलाओं के साथ गरबा न करें। उन्होंने आरोप लगाया कि गरबा आयोजनों में मुस्लिम युवकों द्वारा छेड़छाड़ और ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा दिया जाता है।

यदि कोई व्यक्ति नाम बदलकर गरबा में प्रवेश करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने आयोजकों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्क रहने की अपील की।