Move to Jagran APP

केरल में BJP जीती तो वहां भी बनेगा लव जिहाद विरोधी कानून, ईसाई लड़कियां भी बन रहीं निशाना

भाजपा ने साफ कर दिया है कि केरल में अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतकर वह सत्ता में आई तो वहां भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाएगी। लव जिहाद से संबंधित कानून उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकारें बना चुकी हैं।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 07:32 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 07:32 PM (IST)
केरल में BJP जीती तो वहां भी बनेगा लव जिहाद विरोधी कानून, ईसाई लड़कियां भी बन रहीं निशाना
केरल में BJP जीती तो वहां भी बनेगा लव जिहाद विरोधी कानून। फाइल फोटो।

पलक्कड़, एजेंसी। भाजपा ने साफ कर दिया है कि केरल में अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतकर वह सत्ता में आई तो वहां भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाएगी। लव जिहाद से संबंधित कानून उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकारें बना चुकी हैं। केरल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा, उत्तर प्रदेश की तरह केरल में भी लव जिहाद का जोर है।

loksabha election banner

लव जिहाद का आशय हिंदू लड़कियों को धोखे से प्रेमजाल में फंसाकर उन्हें इस्लाम धर्म ग्रहण कराकर शादी करना है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इस तरह की कई घटनाएं प्रकाश में आने के बाद दोनों प्रदेशों में पिछले दिनों इस पर कानून बनाए गए हैं। सुरेंद्रन ने कहा, केरल में ईसाई समुदाय भी धोखाधड़ी की चपेट में हैं। ईसाई लड़कियों को फंसाया जा रहा है और उन्हें मुस्लिम बनाया जा रहा है।

ईसाई समुदाय ने भी इस तरह के कानून की मांग की है। इसलिए मौजूदा परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश से ज्यादा इसकी केरल में जरूरत है। पार्टी की वरिष्ठ नेता शोभा सुरेंद्रन के एक बयान पर सफाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, केरल में भाजपा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आइयूएमएल), माकपा और कांग्रेस के साथ कभी समझौता नहीं करेगी। लेकिन इन दलों को छोड़कर आए लोगों को भाजपा में जरूर शामिल किया जाएगा। विजय यात्रा में पलक्कड़ पहुंचे सुरेंद्रन पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। यह यात्रा 21 फरवरी को कासरगोड से शुरू हुई थी। इसे भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। सात मार्च को इस यात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी भाग ले सकते हैं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.