विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरलम: ब्रेकअप होने के बाद प्रेमी ने पत्थर से कुचलकर की प्रेमिका की हत्या, शव को किया आग के हवाले

Published: Fri, 16 Oct 2026 04:09 PM (IST)

केरलम के इडुक्की में एक 18 वर्षीय युवती की उसके पूर्व प्रेमी ने गला घोंटकर और पत्थर से वार कर ...और पढ़ें

ब्रेकअप के बाद पूर्व प्रेमी ने की युवती की हत्या (फोटो-सोशल मीडिया)

 ब्रेकअप के बाद पूर्व प्रेमी ने की युवती की हत्या (फोटो-सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम के इडुक्की जिले में 2023 में शुरू हुआ एक रिश्ता एक युवती की हत्या के साथ खत्म हुआ। 18 साल की एक युवती की उसके पूर्व प्रेमी ने गला घोंटकर और पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

आरोपी निशांत (19) ने वारदात को अंजाम देने के लिए युवती के शव को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका का पहचान तमिलनाडु के बोदिनायकानूर स्थित परमशिवम कोइल स्ट्रीट की रहने वाले नित्या के रूप में हुई है।

मिलने के बहाने बुलाकर की हत्या

पुलिस के अनुसार, दोनों 2023 से रिश्ते में थे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। आरोप है कि निशांत ने नित्या से संपर्क किया और उसे अपने रिश्ते के बारे में बात करने के बहाने पूपारा में मिलने के लिए बुलाया। निशांत के बुलाने पर नित्या उससे मिलने के लिए राजी हो गई और मिलने चली गई।

11 अक्तूबर को दोपहर करीब 2.30 बजे, दोनों पूपारा के एक चाय बागान में मिले। बातचीत के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इसी दौरान निशांत ने नित्या का गला घोंटा और फिर पत्थर से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

सबूत मिटाने शव को जलाया

हत्या के बाद भी आरोपी की दरिंदगी खत्म नहीं हुई। हत्या के कुछ घंटों बाद, आरोपी शव को ठिकाने लगाने और सबूत मिटाने के लिए वापस लौटा। रात 10 बजे के बाद आरोपी शव को अपने ऑटो-रिक्शा में रखकर पाम्बला बांध इलाके में ले गया। वहां उसने अपने साथ लाए पेट्रोल को शव पर डाला और उसे आग लगा दी।

बाद में बांध के पास युवती के जले हुए अवशेष मिले, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हत्या के बाद निशांत ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और छिप गया। पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और राजाकुमारी इलाके से हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।