मध्य प्रदेश: खंडवा में विसर्जन चल समारोह के दौरान महाकाली की मूर्ति में लगी आग, मची अफरा तफरी
देवी मूर्तियों के चल समारोह के दौरान खंडवा में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब बांबे बाजार में आतिशबाजी ...और पढ़ें

खंडवा में विसर्जन चल समारोह के दौरान महाकाली की मूर्ति में लगी आग
HighLights
आतिशबाजी की चिंगारी मूर्ति पर गिरते ही उठी आग की लपटें
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस बल मौके पर पहुंचा
जेएनएन, खंडवा। देवी मूर्तियों के चल समारोह के दौरान खंडवा में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब बांबे बाजार में आतिशबाजी के दौरान फ्रेंड्स कॉलोनी की महाकाली की मूर्ति में आग लग गई।
घटना रात करीब 12:15 बजे की है। आतिशबाजी के साथ ही यहां मूर्ति को गोल घुमाकर फायर शो दिखाया जा रहा था, तभी आतिशबाजी की चिंगारी मूर्ति पर गिरी और आग की पलटें उठने लगीं।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आतिशबाजी के दृश्य को मोबाइल में कैद कर रहे थे, जैसे ही मूर्ति से आग की लपटें उठने लगी तो कुछ लोग यहां से दूर होने के लिए भागे तो कुछ ने मूर्ति के आसपास पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सजगता दिखाई और तुरंत यहां दमकल वाहन बुलाकर मूर्ति पर पानी का छिड़काव किया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
बांबे बाजार में माता रानी के चल समारोह के दौरान आतिशबाजी के बीच पंजाबी कॉलोनी स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी की मां काली की प्रतिमा में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
