विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नए कानूनी पचड़े में फंसी 'IC814: द कंधार हाइजैक', अब ANI ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा; लग सकता है जुर्माना

Published: Mon, 09 Sep 2024 02:05 PM (IST)

वेब सीरीज IC814 द कंधार हाइजैक आतंकियों के हिंदू नाम के बाद अब एक नए कानूनी विवाद में फंस गई ...और पढ़ें

"IC814: Kandahar Hijack Web Series Faces Legal Trouble " 'IC814: कंधार हाइजैक' वेब सीरीज का पोस्‍टर
"IC814: Kandahar Hijack Web Series Faces Legal Trouble " 'IC814: कंधार हाइजैक' वेब सीरीज का पोस्‍टर

 रॉयटर्स, नई दिल्‍ली। कंधार विमान हाईजैक पर बनी वेब सीरीज 'IC814: द कंधार हाइजैक' आतंकियों के हिंदू नाम के बाद अब नए कानूनी विवाद में फंस गई। न्यूज एजेंसी एएनआई 'IC814: द कंधार हाइजैक' के निर्माताओं के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची है। न्‍यूज एजेंसी ने कोर्ट में कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए नेटफ्लिक्स और वेब सीरीज के निर्माताओं पर कार्रवाई करने की मांग की है।

समाचार एजेंसी ANI के वकील ने सोमवार को बताया, एएनआई ने आरोप लगाया है कि वेब सीरीज में उसके फुटेज का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसके लिए एजेंसी से किसी ने अनुमति नहीं ली है।

एजेंसी का आरोप है कि कंधार हाईजैक के वक्त प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, जनरल परवेज मुशर्रफ और आतंकवादी मसूद अजहर को दिखाते हुए, ANI के फुटेज का इस्तेमाल करने के लिए लाइसेंस नहीं लिया। वेब निर्माताओं ने बिना अनुमति और बिना लाइसेंस के एएनआई के फुटेज का इस्तेमाल किया किया है।

समाचार एजेंसी की शिकायत पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और वेब सीरीज के निर्माताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।  इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी।