Move to Jagran APP

भाजपा ने लगाया कांग्रेस पर वसुंधरा की छवि खराब करने का आरोप

धौलपुर महल पर विपक्ष के निशाने पर आई राजस्थान की मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे के बचाव में प्रदेश भाजपा उतर आई है। प्रदेश भाजपा ने आज कांग्रेस के हमलों का जवाब देते हुए कहा कि जानबूझकर इस तरह की बातें फैलाकर वंसुधरा राजे की छवि खराब की जा रही है। राजस्थान भाजपा

By Rajesh NiranjanEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2015 04:25 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2015 04:57 PM (IST)
भाजपा ने लगाया कांग्रेस पर वसुंधरा की छवि खराब करने का आरोप

नई दिल्ली। धौलपुर महल पर विपक्ष के निशाने पर आई राजस्थान की मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे के बचाव में प्रदेश भाजपा उतर आई है। प्रदेश भाजपा ने आज कांग्रेस के हमलों का जवाब देते हुए कहा कि जानबूझकर इस तरह की बातें फैलाकर वंसुधरा राजे की छवि खराब की जा रही है।

loksabha election banner

राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि धौलपुर महल को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश अपने बेबुनियाद आरोप सिद्ध करें या राजनीति छोड़ दें।

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश भाजपा नेताओं ने कुछ दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि महल पर गैरकानूनी कब्जा नहीं है। महल पर दुष्यंत का हक है। उन्होंने कहा कि यहां पेश किए गए सभी दस्तावेज प्रमाणिक हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर एक बार फिर हमला बोला है। पार्टी ने वसुंधरा राजे और ललित मोदी पर मिलकर सरकारी संपत्ति को निजी संपत्ति में बदलने का आरोप लगाया है। साथ ही इस मामले पर चुप्पी साधे रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने आज कुछ दस्तावेज पेश करते हुए कहा कि ललित मोदी और वसुंधरा राजे ने मिलकर धौलपुर महल को निजी जायदाद में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि धौलपुर महल राजस्थान सरकार की संपत्ति थी, लेकिन वसुंधरा राजे ने ललित मोदी के साथ मिलकर उसे निजी संपत्ति में बदल दिया।

पढ़ें : शीर्ष नेताओं से बिना मिले लौटीं वसुंधरा राजे

पढ़ें : एक बार फिर वसुंधरा राजे के पक्ष में उतरे प्रदेशाध्यक्ष परनामी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.