यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'हमले से दुखी हूं...', फिल्म के विरोध के बीच पहलगाम अटैक पर बोले पाक एक्टर फवाद खान
फवाद खान ने कहा-जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा पहलगाम में हुए ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बीच एक्टर फवाद खान ने पोस्ट किया है। फवाद खान ने कहा-जघन्य हमले की खबर सुनकर 'बहुत दुखी' हैं।
एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं, और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए शक्ति और इलाज की प्रार्थना करते हैं। यह पोस्ट फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर फिल्म अबीर गुलाल की 9 मई को रिलीज से ठीक पहले आया है।
फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को बायकॉट करने की मांग
फवाद खान की यह पोस्ट पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के कारण आगामी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की लगातार हो रही आलोचनाओं के बीच आई है। ‘अबीर गुलाल’ में फवाद खान के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म से फवाद खान एक लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं।
फिल्म में फवाद खान के साथ हैं ये एक्टर
लेकिन अब इस आतंकी हमले के बाद उनकी फिल्म को लेकर कड़ा विरोध हो रहा है और इसे बायकॉट करने की मांग हो रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर इस फिल्म के चलते एक्टर वाणी कपूर को भी ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में रिलीज से पहले ही फवाद खान की कमबैक फिल्म मुश्किलों में पड़ गई है।
इससे पहले फिल्म कलाकारों के संगठन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों और तकनीशियनों के बहिष्कार का एलान किया था, जिसमें 35 अर्धसैनिक बल के जवान मारे गए थे।
