Move to Jagran APP

दूसरी महिला के साथ थे पति के अवैध संबंध, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

हैदराबाद स्थित एक आइटी फर्म में काम करने वाली एक महिला ने आत्महत्या कर ली। दरअसल उसके पति का किसी ओर महिला के साथ अवैध संबंध थे।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 08:44 AM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 09:05 AM (IST)
दूसरी महिला के साथ थे पति के अवैध संबंध, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
दूसरी महिला के साथ थे पति के अवैध संबंध, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

हैदराबाद (तेलंगाना) एएनआइ। हैदराबाद में रहने वाली एक तकनीकी विशेषज्ञ महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मामला एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का है। दरअसल, मृत महिला के पति के किसी और महिला के साथ संबंध थे। जिस वजह से वह परेशान थी। 

loksabha election banner

पावनी के तौर पर हुई महिला की पहचान

अंबरपेट पुलिस के अनुसार, उन्हें शुक्रवार रात सूचना मिली कि एक महिला ने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की पहचान पावनी के रूप में की, जो शहर की एक आईटी फर्म में काम कर रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पावनी ने पांच साल पहले सुकेत से शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों एक साथ अंबरपेट में रह रहे थे।

दहेज के लिए भी करता था पीड़ित

पुलिस ने आगे बताया कि सुकेत अपनी पत्नी को दहेज के लिए कथित तौर पर परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं पिछले कुछ महीनों से वह एक दूसरी महिला के साथ संबंध में भी था। पावनी काफी दिनों से दोनों के बीच हो रही लड़ाई और सुकेत के दूसरी महिला के साथ संबंध को लेकर काफी उदास थी। इन सभी चीजों से उदास उसने अपने ही घर पर खुद को फांसी लगातर आत्महत्या कर ली। 

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

फिलहाल, पुलिस ने इस संबंध में सुकेत के किलाफ धारा 304-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है और पावनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी सुकेत फरार है। पुलिस उसकी तलाश में आस पड़ोस में रहने वाले लोगों और उसके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।                                                      


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.