विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद में 'गोल्डन गणेश', 24-कैरेट सोना और 3.83 लाख डायमंड्स से सजी मूर्ति ने खींचा सबका ध्यान

Published: Mon, 14 Sep 2026 11:55 PM (IST)

हैदराबाद के बेगम बाजार में गणेश चतुर्थी पर 24 कैरेट गोल्ड-प्लेटेड और 3.83 लाख अमेरिकन डायमंड्स से सजी एक भव्य गणेश मूर्ति स्थापित की गई है।

हैदराबाद में 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख हीरों से सजी गणेश मूर्ति बनी आकर्षण का केंद्र (फोटो-ANI)

हैदराबाद में 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख हीरों से सजी गणेश मूर्ति बनी आकर्षण का केंद्र (फोटो-ANI)

HighLights

  1. 24 कैरेट गोल्ड-प्लेटेड और 3.83 लाख अमेरिकन डायमंड्स से सजी मूर्ति।

  2. आठ कारीगरों ने आठ महीने में हाथ से तैयार की यह कलाकृति।

  3. मूर्ति का डिजाइन मुंबई के लालबाग के राजा से प्रेरित है।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हैदराबाद के बेगम बाजार स्थित लिची पर्ल सेट ज्वेल्स में एक बेहद भव्य और अनोखी गणेश मूर्ति स्थापित की गई है।

24 कैरेट गोल्ड-प्लेटेड यह मूर्ति 3,83,800 अमेरिकन डायमंड्स से सजी हुई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है।

आठ करीगरों की आठ महीने की कड़ी मेहनत

आयोजक आधार अग्रवाल ने बताया कि उनके संस्थान के गणेश उत्सव का यह तीसरा साल है और इस बार कुछ खास करने के उद्देश्य से यह विशेष मूर्ति तैयार कराई गई है।

इस मूर्ति का आधार पीतल का है, जिसमें पांच अलग-अलग धातुओं का उपयोग किया गया है। इस मूर्ति के पीछे बने आर्च में भगवान विष्णु के दशावतार को दर्शाया गया है। आर्च के सबसे ऊपर भगवान बालाजी और दोनों किनारों पर माता लक्ष्मी और माता सरस्वती विराजमान हैं।

मूर्ति का बेसिक डिजाइन मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा से प्रेरित है।

हाथ से जड़े गए 3.83 लाख से अधिक हीरे

अग्रवाल के अनुसार, इस मूर्ति को पूरा ज्वेलरी जैसा लुक दिया गया है। इसमें वह रॉ मटीरियल और अमेरिकन डॉयमंड्स इस्तेमाल किए गए हैं, जो उनकी फैशल ज्वेलरी में इस्तेमाल होते हैं।

आठ कुशल कारीगरों की टीम ने दिन-रात मेहनत करके आठ महीनों में हर एक पत्थर को हाथ से लगाकर इस बारीक और खूबसूरत कलाकृति को पूरा किया है।

हैदराबाद के ओल्ड सिटी में गणपति उत्सव का खास महत्व रहा है। आयोजकों का कहना है कि बचपन से ही उनके मन में कुछ विशेष करने की इच्छा थी, जिसे इस वर्ष भगवान गणेश के आशीर्वाद से साकार किया गया है।

(न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)