बालापुर गणेश लड्डू की नीलामी, खरीदने के लिए मची होड़; कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश
तेलंगाना के रंगारेड्डी में गणेश विसर्जन के अवसर पर बालापुर गणेश लड्डू की वार्षिक नीलामी में 39 लाख रुपये की ...और पढ़ें

बालापुर गणेश लड्डू की रिकॉर्ड 39 लाख रुपये में नीलामी हुई।
HighLights
बालापुर गणेश लड्डू की रिकॉर्ड 39 लाख रुपये में नीलामी हुई।
व्यवसायी सैम प्रणीथ रेड्डी ने 21 किलो का लड्डू जीता।
यह वार्षिक नीलामी गणेश विसर्जन के अवसर पर आयोजित हुई।
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के रंगारेड्डी में गणेश विसर्जन के अवसर पर प्रसिद्ध बालापुर गणेश लड्डू की वार्षिक नीलामी में रिकार्ड 39 लाख रुपये की बोली लगाकर जीत लिया गया।
वानस्थलीपुरम के 35 वर्षीय व्यवसायी सैम प्रणीथ रेड्डी की कंपनी अर्बन रियलिटी ग्रुप ने वार्षिक नीलामी में 21 किलो के पवित्र बालापुर गणेश लड्डू को रिकार्ड बोली लगाकर जीता है।
इस वार्षिक नीलामी में रेड्डी ने भव्य बालापुर गणेश लड्डू के साथ पोज देकर अपनी जीत का जश्न मनाया। रेड्डी हाल ही में अमेरिका से भारत लौटे हैं और उन्होंने 'अर्बन ग्रुप्स' के नाम से अपना व्यवसाय शुरू किया। इस लड्डू की नीलामी की प्रथा 1994 में शुरू हुई थी।
सोर्स- न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के अनुसार
