हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने लोगों में कोविड-19 के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए चलाई रैली
देशभर में बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों के बीच हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने राज्य में जागरूकता अभियान चलाया।
हैदराबाद, एएनआइ। देशभर में बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों के बीच हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने राज्य में जागरूकता अभियान चलाया है। बता दें कि इससे पहले भी हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने कोरोना हेलमेट पहने कर सभी लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया था।
देशभर में कोरोना वायरस का केस प्रत्येक दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 21 दिनों का लॉकडाउन का एलान करना पड़ा। देश में लॉकडाउन का आज आठवां दिन है। इस वक्त सभी लोग अपन घरों में कैद है। साथ ही सभी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
देश में अबतक कोरोना से लगभग 35 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमित लोगों की सख्या 1000 से ज्यादा हो चुकी है। इस बीमारी का अभी तक कई इलाज नहीं मिल पाया है। इस वक्त देश बेहद ही नाजुक स्थिति से गुजर रहा है। चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस से भारत भी त्रस्त है। इस वक्त भारत में कोरोना से 35 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चकु हैं। 22 से ज्यादा राज्यों में कोरोना का कहर पहुंच चुका है। कोविड-19 के बढ़ते कहर को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 21 दिनों के लॉकडाउन का एलान करना पड़ा। इस वक्त देश में सभी लोग अपने घरों में कैद है।
लॉकडाउन के चलते अपने घरों की तरफ पलायन करने वालों लोगों की भी सरकार की तरफ से हरसंभव मदद की जा रही है। यही नहीं जरूरतमंदों लोगों की मदद की जा रही है। बता दें कि इंसान से इंसान में फैलने वाले इस वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। जिसके चलते सिवाय एहतियात बरतने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं हैं। ऐसें में सभी देशों के लोग अपने स्तर पर इस वायरस से लड़ रहे है। वैश्विक तौर पर इस वायरस से अभी तक 30 हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3 लाख लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं।