विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद में वैज्ञानिक की बेटी की अपहरण के बाद हत्या, सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने मांगी थी 20 लाख की फिरौती

Published: Sun, 11 Oct 2026 03:19 PM (IST)

हैदराबाद की एक सोसाइटी में कृषि वैज्ञानिक की पांच वर्षीय बेटी का शव क्लब हाउस के बेसमेंट में मिला है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कृषि वैज्ञानिक की पांच वर्षीय बेटी का शव मिला।

  2. क्लब हाउस के बेसमेंट में मिला बच्ची का शव।

  3. सिक्योरिटी गार्ड पर अपहरण और हत्या का संदेह।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद । तेलंगाना की एक रिहायशी सोसाइटी से अचानक गायब हुई कृषि वैज्ञानिक की पांच वर्षीय बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची का शव शनिवार रात एक क्लब हाउस के बेसमेंट में मिला।

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, सोसाइटी का सिक्योरिटी गार्ड विक्रम बच्ची का पीछा करता हुआ दिखा है, जिस पर 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या करने का संदेह है। घटना के बाद से फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय टीम गठित की है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, एक कृषि वैज्ञानिक की बेटी, यह बच्ची कोवूर के एक रिहायशी कॉम्प्लेक्स में अपने पिता के साथ रहती थी। बच्ची शनिवार को लापता हो गई थी। शिकायत मिलते के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान शनिवार रात करीब 9 बजे बच्ची का शव एक विला रिहायशी कॉम्प्लेक्स के क्लब हाउस बेसमेंट में मिला।

20 लाख की मांगी थी फिरौती

CCTV फुटेज में सिक्योरिटी गार्ड को बच्ची का पीछा करते हुए देखा गया है। जांचकर्ता इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि घटना से दो दिन पहले वह परिसर में संदिग्ध रूप से घूम रहा था। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड विक्रम पर शक है कि उसने ही बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और उसे छोड़ने के बदले 20 लाख रुपये की मांग की थी।

फिलहाल पुलिस की टीम बच्ची की मौत के पीछे की परिस्थितियों और मकसद का पता लगाने में मदद के लिए फोरेंसिक सबूत इकट्ठा कर रही हैं।

घटना के बाद संदिग्ध के रेलवे स्टेशन जाने की संभावना

मोबाइल-फोन लोकेशन डेटा से पता चलता है कि घटना के बाद संदिग्ध सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन की ओर गया हो सकता है। जांचकर्ता उसकी गतिविधियों का पता लगाने और बच्चे के साथ क्या हुआ, यह जानने के लिए डिजिटल सबूतों की जांच कर रहे हैं।