हैदराबाद: शिकंजे में शिकारियों का गिरोह, जानिए क्या-क्या हुआ बरामद
हैदराबाद के एलबी नगर से पुलिस ने चार शिकारियों को पकड़ा है। उनके पास से एक तेंदुए की खाल चार नाखून और एक बरामद हुई है।
हैदराबाद, एएनआइ। हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को शिकारियों के एक गिरोह को पकड़ा। पकड़े गए लोगों के पास से तेंदुए की खाल बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। राचाकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश भागवत ने कहा कि हमारी टीम एलबी नगर के मयूर लॉज से चार लोगों को पकड़ा और उनके पास से एक तेंदुए की खाल, चार नाखून और एक कार को अपने कबजे में लिया है।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए चारों आरोपी, बासुदेव मस्ती(23), जगन्नाथ सिसा(19), बाली पांगी(26) और नागोथी बानुआत ओडिशा और आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शिकारियों का गिरोह तार के जाल बिछाकर जानवरों का शिकार करता था।
बता दें कि ब्लैक मार्केट में बाघ के खाल की कीमत 20 से 25 लाख रुपये के बीच होती है। इसके अलावां जानवरों के नाखून भी मांग काफी बढ़ गई है। शिकारियों के मुताबिक ग्राहकों की मांग के अनुसार जानवरों के खाल की कीमत तय होती है, इसका कोई निश्चित मूल्य नहीं है। कई बार एक तेंदुए की खाल के 5 लाख रुपये या उससे अधिक भी मिल जाता है। हालांकि, बाघ की खाल की कीमत ज्यादा होती है।