Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोवा में धूमधाम से हुई थी शादी, 6 महीने बाद ही इंजीनियर ने कर ली आत्महत्या; परिवार ने लगाए ये आरोप

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 03:44 PM (IST)

    हैदराबाद से एक हैरान में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। हैरान कर देने वाला कदम उसने क्यों उठाया इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। मृतका का पति भी टेक इंजीनियर है। दोनों की शादी करीब छह महीने पहले गोवा में हुई थी। मृतका के परिवार पति सतीश पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया।

    Hero Image
    शादी के 6 महीने बाद ही इंजीनियर ने कर ली आत्महत्या। (फोटो- इंटरनेट मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेंलगाना की राजधानी हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक 35 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर देविका ने रविवार रात में आत्महत्या कर ली। इंजीनियर देविकाच ने स्थित अपने घर में इस कदम को देर रात उठाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बात की जानकारी मृतका के पति ने दी। उनके पति सतीश भी पेशे से इंजीनियर हैं। उन्होंने पुलिस और देविका के परिवार को इस संबंध में जानकारी दी। सतीश ने बताया कि देविका ने रविवार रात खुद को फांसी लगा ली।

    छह महीने पहले हुई थी शादी

    देविका और सतीश पेशे से इंजीनियर हैं। करीब छह महीने पहले दोनों की शादी गोवा में बड़े धूमधाम से हुई थी। देविका ने शादी के इतने ही समय बाद ऐसा कदम क्यों उठाया इसको लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

    जांच में जुटी पुलिस

    उधर, देविका के परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि सतीश उसे दहेज के लिए परेशान कर रहा था। इस कारण वह इतनी परेशान हो गई उसने ये चौंकाने वाला कदम उठा लिया। पूरे मामले में पुलिस जांच करने में लगी है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

    नोट: हेल्पलाइन (Helpline): यदि आप भी किसी तरह की मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं या फिर ऐसी समस्या झेल रहे किसी शख्स को आप जानते हैं तो नीचे दी गई जानकारी मददगार साबित हो सकती है। सरकार की हेल्पलाइन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क किया जा सकता है।

    केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट: https://telemanas.mohfw.gov.in/home

    डॉक्टरी सलाह लेने के लिए टोल फ्री नंबर पर डायल करें: 18008914416

    मानसिक स्वास्थ्य सहायता और संसाधनों तक पहुंचने के लिए टेली मानसिक वेबसाइट (https://telemanas.mohfw.gov.in/home) से एप भी डाउनलोड कर सकते हैं।