विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'शादी नहीं की तो जान दे दूंगी', प्रेमी को धमकी देने के दो घंटे बाद IT प्रोफेशनल की रहस्यमयी मौत

Published: Sun, 25 Oct 2026 05:07 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2026 05:13 PM (IST)

हैदराबाद में एक आईटी प्रोफेशनल महिला अपने घर में मृत पाई गई, जिसने शादी न करने पर अपने प्रेमी को जान देने की धमकी दी थी।

हैदराबाद में IT प्रोफेशनल की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

हैदराबाद में IT प्रोफेशनल की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. हैदराबाद में आईटी प्रोफेशनल महिला अपने घर में मृत मिली।

  2. शादी न करने पर प्रेमी को दी थी जान देने की धमकी।

  3. पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद में एक आईटी प्रोफेशनल की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार तड़के माधापुर स्थित महिला अपने घर में मृत पाई गई।

आईटी प्रोफेशनल ने देर रात अपने ब्वॉयफ्रेंड को धमकी दी थी कि अगर वो उससे शादी नहीं करेगा, तो वो जान दे देगी। इस बात के कुछ ही घंटों के बाद महिला मृत पाई गई।

माधापुर पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय अर्चना चौधरी मलिक, माइंडस्पेस स्थित एक कंपनी में सीनियर एसोसिएट थीं। बताया जा रहा है कि वह पिछले चार सालों से अपने सहकर्मी विमल के साथ रिश्ते में थीं, जो उत्तराखंड का रहने वाला है।

शादी नहीं की तो जान देने की धमकी

अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, अर्चना चौधरी मलिक ने रात करीब 2:30 बजे विमल को वीडियो कॉल किया था। उस समय विमल अपनी मां के साथ एक कार्यक्रम में था। अर्चना ने धमकी दी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की, तो वह अपनी जान दे देगी।

विमल जब अर्चना के के फ्लैट पर पहुंचा, तो सुबह के करीब 5:30 बज रहे थे। विमल ने दरवाजा बंद देखकर पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई, जहां अर्चना मृत पाई गई।

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि विमल पहले से शादीशुदा है और उसका तलाक का मामला चल रहा है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है और माधापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में पुलिस विमल और अर्चना के बीच हुई बातचीत की भी जांच करेगी।

यह भी पढ़ें- हैदराबाद में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर अंडे फेंकने के बाद बवाल, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन