विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद में स्टेशन पर महिला का बाल पकड़कर घसीटने वाला होमगार्ड गिरफ्तार, सेवा से बर्खास्त

Published: Sat, 19 Sep 2026 10:10 PM (IST)

हैदराबाद के हफीजपेट रेलवे स्टेशन पर एक महिला से मारपीट और उसे घसीटने के आरोप में एक होमगार्ड को सेवा ...और पढ़ें

महिला से मारपीट करने वाला होमगार्ड गिरफ्तार

महिला से मारपीट करने वाला होमगार्ड गिरफ्तार

HighLights

  1. होमगार्ड ने हफीजपेट रेलवे स्टेशन पर महिला से मारपीट की।

  2. आरोपी होमगार्ड को सेवा से हटाकर गिरफ्तार कर लिया गया।

  3. साइबराबाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत के लिए अदालत में पेश किया।

पीटीआई, हैदराबाद। हैदराबाद के हफीजपेट रेलवे स्टेशन पर एक महिला से मारपीट करने और उसके बाल पकड़कर घसीटने के आरोप में 36 वर्षीय होमगार्ड को सेवा से हटा दिया गया है और गिरफ्तार कर लिया गया है।

साइबराबाद पुलिस आयुक्त एम. रमेश ने बताया कि आरोपित होमगार्ड को न्यायिक हिरासत के लिए अदालत में पेश किया गया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में होमगार्ड महिला को हाथ से मारता और फिर उसके बाल पकड़कर घसीटता दिखाई दे रहा है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, होमगार्ड की ड्यूटी हफीजपेट रेलवे स्टेशन पर थी।

पुलिस के अनुसार, महिला कचरा बीनने का काम करती है। झगड़े के दौरान महिला ने कथित तौर पर होमगार्ड के साथ दुर्व्यवहार किया था। पुलिस ने बताया कि मियापुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 118 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दक्षिण मध्य रेलवे ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि घटना की जांच की गई और संबंधित व्यक्ति की पहचान तेलंगाना राज्य पुलिस के होमगार्ड के रूप में हुई। उसे आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए राज्य पुलिस विभाग को वापस भेज दिया गया है।