Move to Jagran APP

हैदराबाद: सेना से रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी से भिड़ना रिटायर मेजर को पड़ा महंगा, गंवानी पड़ी जान

सेना से रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी से उलझना रिटायर मेजर को महंगा पड़ गया। पत्नी ने चाकू मारकर उनका कत्ल कर दिया।

By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 08:41 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 08:41 AM (IST)
हैदराबाद: सेना से रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी से भिड़ना रिटायर मेजर को पड़ा महंगा, गंवानी पड़ी जान
हैदराबाद: सेना से रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी से भिड़ना रिटायर मेजर को पड़ा महंगा, गंवानी पड़ी जान

हैदराबाद, एएनआइ। सेना से रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी से उलझना रिटायर मेजर को महंगा पड़ गया। पत्नी ने चाकू मारकर उनका कत्ल कर दिया। वारदात आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद की है। वारदात के पीछे की वजह घरेलू हिंसा बताई जा रही है। 

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक, महिला का पति सेना का एक सेवानिवृत्त जवान था। दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद पत्नी ने अपने पति को पेट में चाकू मार दिया। 

महिला हुई गिरफ्तार

लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुई महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि शनिवार को बहस के बाद, 50 साल की उम्र की महिला ने अपने पति (43) को सीने में चाकू मार दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी और पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

सेवानिवृत्त मेजर एक कंपनी में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दंपती अक्सर लड़ाई करते थे और उन्होंने कथित तौर पर एक महीने पहले महिला को मारा था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने  मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू हो गई है। 

बिहार में महिला को जिंदा जलाया गया

इससे बिहार के जगदीशपुर से एक महिला को जिंदा जलाने का मामले सामने आया था। यह घटना भी आज यानी 7 सितंबर 2020 की है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव में रविवार की सुबह आग से झुलस कर एक विवाहिता की मौत हो गई। स्वजनों ने केरोसिन छिड़क कर जलाने और हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर लेकर मृतका के मामा रामचंद्र सिंह ने पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में पति, सास, ससुर और ननद समेत सात पर मारपीट और हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका 23 वर्षीय शालू देवी कौंरा गांव निवासी अभिमन्यु सिंह उर्फ मन्नू सिंह की पत्नी थी। वह करीब सौ फीसदी झुलस गई थी। शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल,आरा में कराया गया। इसे लेकर काफी देर भीड़ लगी रही। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.