हैदराबाद के हॉस्टल में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- डिप्रेशन और अकेलेपन से तंग आ गई
हैदराबाद के गाचीबोवली में एक 28 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल महिला ने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है।

हैदराबाद में महिला IT प्रोफेशनल ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
28 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल ने गाचीबोवली हॉस्टल में आत्महत्या की।
सुसाइड नोट में डिप्रेशन और अकेलापन आत्महत्या का कारण बताया।
आत्महत्या करने वाली महिला आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले की बंदेला मनीषा।
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद के गाचीबोवली में हॉस्टल में रहने वाली 28 साल की युवती ने सोमवार, 5 अक्टूबर की रात आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले की रहने वाली बंदेला मनीषा के तौर पर हुई है।
मनीषा का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला। महिला के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। इस पूरी घटना के बारे में हॉस्टल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।
IT प्रोफेशनल ने की आत्महत्या
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मनीषा गाचीबोवली के आर्या एलीट हॉस्टल में रहती थीं और नानकरामगुडा की एक IT कंपनी में काम करती थीं।
मंगलवार को जब हॉस्टल के कर्मचारियों ने मनीषा को उसके कमरे में छत के पंखे से लटका हुआ पाया, तब उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में महिला के आत्महत्या की वजह डिप्रेशन और अकेलापन बताया गया है।
गाचीबोवली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सुसाइड नोट में दी गई जानकारी के आधार पर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- ‘मेधावी, बेबाक और निडर’; दीक्षांत समारोह विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट जज ने की NALSAR छात्रों की तारीफ
