विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद: नशे में धुत सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पैदल चल रहे सात लोगों को गाड़ी से रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार

Published: Fri, 02 Oct 2026 10:13 AM (IST)

हैदराबाद के कमला नगर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने नशे की हालत में कार से पैदल चल रहे सात लोगों ...और पढ़ें

HighLights

  1. हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने नशे में पैदल यात्रियों को टक्कर मारी।

  2. हादसे में सात लोग घायल, सीसीटीवी फुटेज वायरल।

  3. आरोपी ड्राइवर पवन व साथी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी है।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद के कमला नगर इलाके में कुशाइगुडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार ने पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी।

यह घटना 29 सितंबर की है। इस मामले में कार ड्राइवर की पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर हुई है। जांच में सामने आया है कि जब यह हादसा हुआ, तब वो नशे में धुत था। पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

इस हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि पीड़ित बिहार के रहने वाले थे। घायलों को इलाज के लिए ECIL इलाके के एक अस्पताल में ले जाया गया।

लोगों को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार

घटना के CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि लोगों का एक समूह सड़क पर चल रहा है और कुछ ही समय के बाद एक कार पीछे से आती है और सभी को टक्कर मार देती है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पवन शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था, तभी कार सड़क किनारे चल रहे पैदल यात्रियों से टकरा गई। घटना के समय कार में एक और व्यक्ति भी मौजूद था।

कुशाइगुडा पुलिस ने पवन और उसके साथ यात्रा कर रहे दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें- लग्जरी कारें, 8 आलीशान फ्लैट और गोल्ड... हैदराबाद के सरकारी डॉक्टर की काली कमाई का खुलासा