विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साइबर क्राइम डीसीपी अरविंद बाबू का अचानक ट्रांसफर, पीएम से जुड़ी पोस्ट पर मेटा के खिलाफ FIR की थी दर्ज

Published: Sun, 02 Aug 2026 02:15 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़ी कथित आपत्तिजनक इंटरनेट मीडिया सामग्री के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद हैदराबाद साइबर ...और पढ़ें

पीएम से जुड़ी पोस्ट पर मेटा के खिलाफ एफआईआर पर हटाए गए हैदराबाद के डीसीपी

पीएम से जुड़ी पोस्ट पर मेटा के खिलाफ एफआईआर पर हटाए गए हैदराबाद के डीसीपी

HighLights

  1. मेटा इंडिया प्रमुख समेत कई इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर दर्ज हुई थी एफआईआर

  2. भाजपा ने बताया ‘प्रतिशोध’, पुलिस सूत्रों ने कार्रवाई को मामले से जोड़ने से किया इनकार

पीटीआई, हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़ी कथित आपत्तिजनक इंटरनेट मीडिया सामग्री के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद हैदराबाद साइबर क्राइम के उप पुलिस आयुक्त (डीसीपी) वी. अरविंद बाबू को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को एफआइआर से जोड़ने वाली खबरों का खंडन किया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अरविंद बाबू को हटाने का कारण दर्ज किए गए मामले नहीं हैं। वहीं, भाजपा ने इस फैसले को "प्रतिशोधात्मक कार्रवाई" बताते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने आरोप लगाया कि अधिकारी केवल कानून का पालन कर रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के प्रति कांग्रेस की "राजनीतिक दुर्भावना" के कारण उन्हें हटाया गया। उन्होंने इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि भाजपा इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है।

दरअसल, हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने भाजपा समर्थकों की शिकायत पर मेटा इंडिया के प्रमुख अरुण श्रीनिवास तथा कई फेसबुक और इंस्टाग्राम खातों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि इन खातों से प्रधानमंत्री मोदी की कथित रूप से अपमानजनक और डिजिटली विकृत की गई तस्वीरें व वीडियो साझा किए गए, जो देश की संप्रभुता, अखंडता और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक हैं।

एक शिकायत व्यवसायी एस. अरविंद रेड्डी और दूसरी तेलंगाना भाजपा कार्यकर्ता टी. साईकिरण गौड़ ने दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही थी और इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।