विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद के एक कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग ट्रस गिरा, छात्रा की मौत

Published: Sun, 18 Oct 2026 11:08 PM (IST)

हैदराबाद के नादेरगुल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग ट्रस गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग ट्रस गिरने से छात्रा की मौत। (सोशल मीडिया)

डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग ट्रस गिरने से छात्रा की मौत। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. डांडिया कार्यक्रम में लाइटिंग ट्रस गिरने से हादसा।

  2. एक छात्रा की मौत, 16 लोग हुए गंभीर रूप से घायल।

  3. कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप, पुलिस जांच जारी।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद के बाहरी इलाके नादेरगुल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइट लगाने वाला ढांचा (लाइटिंग ट्रस) गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई और लगभग 16 अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा शनिवार रात एमवीएसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ।

कार्यक्रम के दौरान अचानक लाइटिंग ट्रस गिर गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा नारायणदास सोना गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह वानापर्थी जिले की रहने वाली थी।

पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच से पता चला है कि तेज हवाओं के कारण लाइटिंग सिस्टम गिर गया। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार 16 घायलों में से 10 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कुछ छात्रों और उनके अभिभावकों ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)