हैदराबाद: नई BMW कार की डिलीवरी लेते ही किन्नरों ने घेरा, मालिक से मांगे ₹2 लाख; वीडियो वायरल
हैदराबाद में एक नई BMW कार खरीदने वाले व्यक्ति से किन्नरों के एक समूह ने कथित तौर पर 2 लाख ...और पढ़ें
HighLights
हैदराबाद में नई BMW कार मालिक से जबरन वसूली।
किन्नरों के समूह ने 2 लाख रुपये की मांग की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
डिजिटल डेस्क, तेलंगाना। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नई कार खरीदने वाले एक शख्स को कथित तौर पर परेशान करने और भारी-भरकम रकम मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हैदराबाद में एक व्यक्ति ने हाल ही में नई BMW कार खरीदी थी। जब उसे अपनी गाड़ी की डिलीवरी मिली, तो कुछ ही देर में वहां किन्नरों का एक समूह पहुंच गया।
किन्नरों के ग्रुप ने कार मालिकों को घेरा
आरोप है कि इस ग्रुप ने कार मालिक को घेर लिया और शगुन या बधाई के नाम पर सीधे 2 लाख रुपये की भारी-भरकम मांग कर डाली। जब शख्स ने इतनी बड़ी रकम देने से मना किया या आनाकानी की, तो उसे कथित तौर पर परेशान और प्रताड़ित किया गया। इसका किसी ने वीडियो बना लिया जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।
बढ़ती जा रही हैं ऐसी शिकायतें
बता दें कि यह कोई इकलौती घटना नहीं है। पिछले कुछ दिनों से हैदराबाद और आसपास के इलाकों से आम लोगों ने ऐसी कई शिकायतें दर्ज कराई हैं। लोगों का कहना है कि शहर में इस तरह की जबरन वसूली की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शोरूम से जैसे ही कोई नई कार या बाइक बाहर निकलती है, वहां इस तरह के समूह पहुंच जाते हैं और मनचाही रकम की मांग करते हैं।
सिर्फ गाड़ियों तक नहीं है सीमित ऐसी जबरन हरकतें
गौर करने वाली बात यह है कि सिर्फ गाड़ियां ही नहीं, बल्कि नए घर में प्रवेश और अन्य पारिवारिक आयोजनों के दौरान भी लोगों को इस प्रकार की जबरन उगाही और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सुरक्षा व्यवस्था और इस तरह की अवैध वसूली पर रोक लगाने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
