विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद एयरपोर्ट का एक्स हैंडल अनऑथराइज्ड एक्सेस का बना शिकार, कुछ देर बाद बहाल

Published: Mon, 19 Oct 2026 06:02 PM (IST)

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का आधिकारिक एक्स अकाउंट अनधिकृत पहुंच का शिकार हुआ, जिसे तुरंत बहाल कर लिया गया।

हैदराबाद एयरपोर्ट का एक्स हैंडल अनऑथराइज्ड एक्सेस का बना शिकार।

हैदराबाद एयरपोर्ट का एक्स हैंडल अनऑथराइज्ड एक्सेस का बना शिकार।

HighLights

  1. हैदराबाद एयरपोर्ट का एक्स अकाउंट अनधिकृत पहुंच का शिकार।

  2. आईटी टीम ने तुरंत अकाउंट को बहाल किया, सुरक्षित किया।

  3. हवाई अड्डे के कामकाज, यात्री सेवाओं पर असर नहीं।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधिकारिक एक्स अकाउंट को सोमवार को अनधिकृत पहुंच का सामना करना पड़ा, जिसे जल्द ही बहाल कर दिया गया। आईटी टीम ने तुरंत इसका पता लगाया, जरूरी कदम उठाए और अकाउंट को वापस सुरक्षित कर लिया।

अधिकारियों ने शुरुआत में कहा था कि अकाउंट हैक हो गया, लेकिन बाद में स्पष्ट किया कि यह अनधिकृत पहुंच का मामला था। अनऑथराइज्ड एक्सेस का मतलब है बिना अनुमति के किसी सिस्टम में प्रवेश करना, जबकि हैकिंग व्यापक प्रक्रिया है जिसमें सिस्टम की कमजोरियों को ढूंढना और उनका इस्तेमाल करना शामिल है। इसका इरादा नुकसान पहुंचाना होता है।

जीएमआर हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने कहा, "आधिकारिक एक्स अकाउंट को बहाल कर लिया गया है और यह पूरी तरह से काम कर रहा है। घटना की जानकारी साइबर अपराध अधिकारियों और एक्स को दी गई है और मामले की विस्तृत जांच चल रही है।"

कंपनी ने बताया कि यह एक्स अकाउंट हवाई अड्डे के सिस्टम से जुड़ा नहीं है, इसलिए कामकाज, यात्री सेवाओं या परिचालन प्रणालियों पर कोई असर नहीं पड़ा। सूत्रों ने बताया कि जब अकाउंट से छेड़छाड़ हुई थी, तब उस पर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े रिवार्ड प्रोग्राम को बढ़ावा देने वाली पोस्ट दिखाई दी थीं।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)