हैदराबाद: 38 साल के व्यक्ति पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, स्थानीय कोर्ट से 5 साल की सजा
हैदराबाद में एक 38 वर्षीय व्यक्ति पर उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप के बाद स्थानीय अदालत ने उसे 5 सजा की सजा सुनाई है।
हैदराबाद, एएनआइ। हैदराबाद में एक 38 वर्षीय व्यक्ति को उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में 5 साल की कैद सुनाई गई है। डी परमीश(38 वर्ष) को शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में सजा सुनाई है। इस साल फरवरी में मामले को लेकर केस दर्ज किया गया था।
नाबालिग से दुष्कर्म
तेलंगाना के जोगु लांबा गडवाल जिले में बुधवार को 12 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी तीन नाबालिगों में से पुलिस ने दो को हिरासत में लिया। बता दें कि यह मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अनंतपुरम गांव निवासी पांचवीं कक्षा की छात्रा बुधवार को स्कूल से घर जल्दी लौट आई थी। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले उसके स्कूल में पढ़ाई नहीं हुई, बल्कि खेल का आयोजन होने के बाद छुट्टी हो गई थी। उस समय उसके माता-पिता काम के सिलसिले में गांव से दूर गए हुए थे। आठवीं कक्षा का एक छात्र और नौवीं कक्षा के दो छात्र लड़की को बहलाकर जबरन पास की झाड़ियों में ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया। जब माता-पिता घर लौटे, तो उन्होंने बच्ची को रोते हुए पाया।