Move to Jagran APP

15 दिन पहले शादी और दो दिन पहले पति की मौत; महिला डॉक्टर तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग

छलांग लगाने के पहले महिला ने कहा कि जहां उसके पति का अंतिम संस्कार हुआ है उसका भी वहीं पर किया जाए।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 08:53 AM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 08:53 AM (IST)
15 दिन पहले शादी और दो दिन पहले पति की मौत; महिला डॉक्टर तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग
15 दिन पहले शादी और दो दिन पहले पति की मौत; महिला डॉक्टर तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग

इंदौर, जेएनएन। इंदौर के विजयनगर क्षेत्र स्थित मॉल की तीसरी मंजिल से शुक्रवार दोपहर करीब सवा 12 बजे उज्जैन की महिला डॉक्टर ने छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला डॉक्टर कुछ देर तक तीसरी मंजिल पर टहलती रही फिर रेलिंग पकड़कर लटकी और नीचे कूद गई। पुलिस के मुताबिक युवती की 15 दिन पहले ही उज्जैन के शुभम खंडेलवाल से शादी हुई थी। वह उज्जैन नगर निगम में ठेकेदारी करता था। बुधवार को उज्जैन में शुभम की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। इससे दुखी होकर महिला डॉक्टर ने जान देने का प्रयास किया।

loksabha election banner

उधर, उज्जैन पुलिस को शुभम की जेब से मिले पत्र में उज्जैन के निगम इंजीनियरों से परेशान होकर जहर खाने की बात लिखी होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद उज्जैन पुलिस ने दो इंजीनियरों सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

करीब 20 सेकंड तक रेलिंग पर लटकती रही

पॉपकॉर्न दुकान संचालक आदित्य नामदेव ने बताया कि युवती 20 सेकंड तक रेलिंग पर लटकती रही। मैंने पास जाकर रोकने की कोशिश की तो वह रेलिंग से हाथ छोड़ दिए और नीचे गिर गई। छलांग लगाने के पहले वह बोली कि उसके पति का अंतिम संस्कार जहां हुआ है, उसका भी वहीं पर किया जाए। मौके पर मौजूद महालक्ष्मीनगर के दीपक शर्मा ने बताया कि जब वे उसके पास पहुंचे तो वो बोली- मॉल से उसके पति के साथ यादें जुड़ी हैं। युवती को एलआइजी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता सुबीर कुमार ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार किया है।

पिता एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे

महिला डॉक्टर शुक्रवार दोपहर पिता के साथ फरीदाबाद जाने वाली थी। दोनों इंदौर के देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचकर फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान युवती पिता से जूस पीकर कुछ देर में आने का कहकर चली गई। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो पिता ने उसे तलाशना शुरू किया। बाद में जब फोन पर सूचना मिली कि बेटी ने जान देने की कोशिश की है तो वे बदहवास हो गए।

पांच साल पहले आई थी उज्जैन

पुलिस के मुताबिक युवती मूलत: फरीदाबाद हरियाणा की रहने वाली है। वह उज्जैन में आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए पांच साल पहले आई थी। फिलहाल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही थी। वहीं शुभम से उसकी जान-पहचान होने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। बुधवार को शुभम की मौत की खबर मिलने पर युवती के पिता उज्जैन आए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.