Move to Jagran APP

सेना की पूर्वी कमान का 100वां स्थापना दिवस आज, रक्षा मंत्री ने योद्धाओं को दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में लिखा- पूर्वी कमान के 100वें स्थापना दिवस पर पूर्व के योद्धाओं को शुभकामनाएं। मैं उनके साहस और अदम्य भावना को सलाम करता हूं। भारत के लिए उनकी सेवा अद्वितीय है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 12:46 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 12:46 PM (IST)
सेना की पूर्वी कमान का 100वां स्थापना दिवस आज, रक्षा मंत्री ने योद्धाओं को दी शुभकामनाएं
आज सेना की पूर्वी कमान का 100वां स्थापना दिवस है।

नई दिल्ली, एएनआइ। आज सेना की पूर्वी कमान का 100वां स्थापना दिवस है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पूर्वी कमान के 100वें स्थापना दिवस पर पूर्वी कमान के योद्धाओं को शुभकामनाएं दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर पूर्वी कमान को बधाई दी। राजनाथ सिंह ने ट्वीट में लिखा- पूर्वी कमान के 100वें स्थापना दिवस पर पूर्व के योद्धाओं को शुभकामनाएं। मैं उनके साहस और अदम्य भावना को सलाम करता हूं। भारत के लिए उनकी सेवा अद्वितीय है।

loksabha election banner

इस बीच, पूर्वी कमान ने इस अवसर पर अपने रक्षा नागरिक कर्मचारियों और वेटरन को शुभकामनाएं दी। ईस्टर्न कमांड ने ट्वीट किया स्थापना दिवस के अवसर पर ArmyCdrEC सभी रैंकों, रक्षा नागरिक कर्मचारियों, पूर्वी कमान के दिग्गजों और सभी से समर्पण और भक्ति के साथ काम करने की इच्छा रखता है।

भारतीय सेना को दुनिया में सबसे घातक सेना माना जाता है। भारतीय सेना की स्थापना 1895 में हुई थी लेकिन इसे आजादी के बाद इसकी वर्तमान संरचना मिली।

भारतीय सेना की संरचना

भारत में, तीनों सेनाओं का सर्वोच्च कमांडर भारत का राष्ट्रपति होता है। शीर्ष सेना अधिकारी को सेना प्रमुख कहा जाता है। भारतीय सेना को 7 कमान में विभाजित किया गया है।

1. पूर्वी कमान (मुख्यालय- कोलकाता)

2. मध्य कमान (मुख्यालय- लखनऊ)

3. उत्तरी कमान (मुख्यालय- उधमपुर)

4. दक्षिणी कमान (मुख्यालय- पुणे)

5. दक्षिण-पश्चिमी कमान (मुख्यालय- जयपुर)

6. पश्चिमी कमान (मुख्यालय- चंडीगढ़)

7. 7. प्रशिक्षण कमान (मुख्यालय- शिमला)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.