पद्म श्री से सम्मानित माशंगवा बोले- संगीत विद्यालय में नहीं गया, रेडियो और संगीतकारों को सुनकर सीखा
णतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों में इस बार सात हस्तियों को पद्म विभूषण 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। 16 हस्तियों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान करने का एलान किया गया है।
इंफाल, एएनआइ। मणिपुर के तांगखुल नागा लोक गायक, गुरु रेबेन माशंगवा को कला में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। इसपर उन्होंने बताया कि उनके द्वारा कोई संगीत की क्लास नहीं ली गई, बस दूसरों को गाने देख सीखा सब।
माशंगवा ने कहा, 'मैं हमेशा लोक संगीत में रुचि रखता था। संगीत विद्यालय में नहीं गया, रेडियो और संगीतकारों को सुनकर सीखा। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि मुझे सम्मानित किया जा रहा है।'
बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों में इस बार सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। 16 हस्तियों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान करने का एलान किया गया है। देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण पाने वालों में जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो एबी और पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) का भी नाम है। वहीं, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (मरणोपरांत), पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण से नवाजा जाएगा।