हरियाणा में एक और ऑनर किलिंग
रोहतक के गरनावठी में प्रेमी जोड़े की ऑनर किलिंग की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि यहां एक और ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने अपनी बेटी को जहर देकर मार डाला।
जागरण संवाददाता, पानीपत। रोहतक के गरनावठी में प्रेमी जोड़े की ऑनर किलिंग की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि यहां एक और ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने अपनी बेटी को जहर देकर मार डाला।
पढ़ें: मोबाइल और जींस का प्रतिबंध केवल लड़कियों पर ही क्यों?
सोमवार तड़के गुपचुप तरीके से यमुना किनारे शव का दाह संस्कार भी कर अस्थियां व राख यमुना में बहा दी। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
बापौली गांव की 17 वर्षीय नवयुवती 15 दिन पूर्व अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई थी। सोनीपत क्षेत्र का प्रेमी जोगी जाति से है, जबकि वह नाई थी। परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। भागने के पांच दिन बाद युवती के घर लौटने पर कलह शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि रविवार की रात युवती को जबरन जहर देकर मार डाला गया।
परिजन सोमवार तड़के शव को यमुना किनारे अधमी घाट पर ले गए और दाह संस्कार कर दिया। सुबह किसी ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। परिवार के सदस्यों पर हत्या व सबूत को नष्ट करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर