Move to Jagran APP

हनीट्रैप गिरोह: डेढ़ दर्जन आइएएस- आइपीएस की अश्‍लील वीडियो और फोटो की हो रही जांच

इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह से तीन करोड़ की ब्लैकमेलिंग के आरोप में हनीट्रैप का राजफाश हुआ था

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 10:34 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 05:16 PM (IST)
हनीट्रैप गिरोह:  डेढ़ दर्जन आइएएस- आइपीएस की अश्‍लील वीडियो और फोटो की हो रही जांच
हनीट्रैप गिरोह: डेढ़ दर्जन आइएएस- आइपीएस की अश्‍लील वीडियो और फोटो की हो रही जांच

राज्‍य ब्‍यूरो, भोपाल। इंजीनियर हरभजन सिंह को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार श्वेता जैन का पति स्वप्निल करीब डेढ़ दशक तक आला अफसरों का करीबी रहा है। 15 साल में उसने राजनेताओं से लेकर आला अफसरों तक से ऐसे संबंध बनाए कि मंत्रालय के ज्यादातर कक्षों में उसकी सीधी इंट्री थी। श्वेता जैन ही नहीं, रश्यिन श्वेता जैन के नाम से पहचानी जा रही दूसरी श्वेता व महिला कांग्रेस से पूर्व में जुड़ी रही बरखा भटनागर के भी नेताओं व अफसरों से अंतरंग संबंध थे। ये सभी आला अफसरों व नेताओं की नजदीकियों के सहारे प्रशासन तंत्र को ब्लैकमेल कर रहीं थीं। सूत्रों के मुताबिक, करीब डेढ़ दर्जन आइएएस-आइपीएस अधिकारियों के अश्लील वीडियो-तस्वीरें पुलिस ने कब्जे में ली हैं।

loksabha election banner

'कलेक्टरों की पोस्टिंग तक करवाता था हनीट्रैप गिरोह'

उधर, मध्य प्रदेश के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचाने वाले हनीट्रैप मामले में प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है। शनिवार को इंदौर में उन्होंने कहा कि पुलिस ने ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो व्यवस्था को भ्रष्ट बनाने में जुटा था। इस गिरोह के कहने पर कलेक्टरों की पोस्टिंग तक होती थी। मामले से कई राजनेताओं और अफसरों के नाम जुड़े हैं। सीबीआइ जांच होनी चाहिए। गौरतलब है कि इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह से तीन करोड़ की ब्लैकमेलिंग के आरोप में हनीट्रैप का राजफाश हुआ था। इस मामले में भोपाल और राजगढ़ की पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि पुलिस को मामले की निष्पक्षता से जांच करने में कठिनाई आ रही है। उस पर राजनीतिक दबाव है। उन्होंने कहा कि मामले को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। चाहे भाजपा के लोग जुड़े हों या कांग्रेस के, समाज के सामने सबके नाम आने चाहिए। कांग्रेस यदि यह आरोप लगा रही है कि कांग्रेस के राजनेताओं के लिए ऐसी साजिश रची गई है, तो ऐसा कहकर वह अपने ही नेताओं का चरित्र हनन कर रही है।

राज्य सरकार ने रखवाई खुफिया नजर

सूत्रों का कहना है कि श्वेता जैन का पति स्वप्निल भाजपा नेताओं का करीबी था। बरखा भटनागर फरवरी 2018 में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की सोशल मीडिया समन्वयक बनाई गई, जिसने बाद में कांग्रेस के आइटी सेल के पूर्व पदाधिकारी अमित सोनी से शादी की। कुछ महीने पहले दोनों को कांग्रेस ने हटा दिया था। गिरोह ने कई आला अफसरों के साथ पार्टियां भी कीं। एक आला अधिकारी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गिरोह की महिलाओं की गतिविधियों पर राज्य सरकार ने खुफिया नजर रखवाई।

दो नेता भाई भी गिरोह के निशाने पर

सूत्र बताते हैं कि ब्लैकमेल करने वाली इन महिलाओं के गिरोह के निशाने पर एक राजनीतिक दल के दो भाई भी थे। भाजपा सरकार में कुछ मंत्रियों से गिरोह की कुछ महिला सदस्यों की नजदीकियां थीं, जिसके चलते एक नेता ने श्वेता जैन को बंगला दिलवाया था। भाजपा के कुछ नेता तो सरकार बदलने के बाद भी इन महिलाओं से संपर्क में रहे। वहीं, प्रशासनिक हलकों में गिरोह के किसानों से संबंधित एक विभाग से जुड़े रहे कुछ अफसरों से करीबी संबंध रहे। इंदौर में पदस्थ रहे कुछ पुलिस अधिकारी भी इनके चंगुल में फंस चुके हैं। नेता और अफसरों के अलावा प्रदेश के कई असरदार लोगों से भी गिरोह के संबंध रहे हैं, जिनके नामों की चर्चा भी है। हालांकि, पुलिस द्वारा अभी तक न तो किसी नेता के नाम उजागर किया गया है, न किसी अफसर या असरदार लोगों का।

निष्पक्ष कार्रवाई होगी

मध्‍यप्रदेश में उच्‍च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि हनीट्रैप मामले में कुछ दिनों से सरकार गिराने की बात हो रही है, जो गलत है। मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होगी। कानून अपना काम कर रहा है। आने वाले समय में सारी परतें सामने आएंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.