'हम तो आतंकियों को देखते ही दो आंखों के बीच में गोली मारते हैं', राहुल गांधी पर गृह मंत्री शाह का निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गृह मंत्रालय के कामकाज पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के कदमों का जिक्र किया और कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी कटाक्ष किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 के हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में हुई प्रगति की जानकारी राज्यसभा में दी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। शाह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हिसाब मांगते हैं कि 370 से क्या हुआ? अरे हिसाब तो उनको दिया जाता है, जिनकी नजरें साफ होती हैं। जो काला चश्मा पहनकर और आंख मूंदकर बैठते हैं... उनको विकास नहीं दिखेगा। गृह मंत्री ने आगे कहा कि किसी सदस्य ने ठीक ही कहा था कि कश्मीर तक पैदल यात्रा निकाली। अपने कार्यकर्ताओं के साथ बर्फ की होली भी खोली और कहा कि मुझे दूर से आतंकवादी दिखाई पड़ा था।
गृह मंत्री शाह ने राहुल गांधी की चुटकी ली और कहा कि अरे भाई, जिनकी नजर में ही आतंकवादी है तो आपको सपने में भी नजर आएगा और आपको कश्मीर में भी दिखाई पड़ेगा। हम तो आतंकवादी देखते ही सीधा दो आंखों के बीच में गोली मारते हैं। हमारी सरकार न आतंकवाद को सह सकती है और न ही आतंकवादियों को।
यह भी पढ़ें: 'हम कोई कूड़ेदान नहीं…', जज यशवंत वर्मा के तबादले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने जताया विरोध
यह भी पढ़ें: 'राष्ट्रगान के बीच में...', CM नीतीश के बचाव में आए पप्पू यादव, पूछा- क्या लालू जी से गलती नहीं हुई?
हम तो आतंकवादी दिखते ही दो आंखों के बीच में गोली मारते हैं। pic.twitter.com/UIcy0R0GwQ
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) March 21, 2025
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।