केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने RAF को दी शुभकामनाएं, 28वीं सालगिरह आज
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रैपिड एक्शन फोर्स की 28वीं सालगिरह पर जवानों और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। आरएएफ (RAF) काफी कम समय में संकट की स्थिति उत्पन्न होने पर घटनास्थल पर पहुंच जाती है।
नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल’ (CRPF) की विशेष इकाई ‘रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ’ की 28वीं सालगिरह पर गृहमंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मंगलवार को बधाई दिया। इस मौके पर गुरुग्राम स्थित CRPF एकेडमी में एक विशेष परेड का आयोजन किया गया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को RAF के जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा,'कई मानवीय कार्यों और संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के अभियानों में इनकी प्रतिबद्धता ने भारत को गौरवान्वित किया है।'
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू को उद्धृत करते हुए ट्वीट कियाृृ, 'मैं रैपिड एक्शन फोर्स की 28 वीं वर्षगांठ पर बल के साहसी और समर्पित अधिकारियों, जवानों, उनके परिजनों तथा बल के भूतपूर्व सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। प्राकृतिक आपदा या कानून व्यवस्था की आपात स्थिति में आप ही नागरिकों के लिए आशा की पहली किरण होते हैं।'
वर्ष 1992 में CRPF के विशेष फोर्स RAF का गठन किया गया। इस विशेष फोर्स में 15 बटालियन हैं। इसका गठन दंगों जैसी संवेदनशील स्थितियों से निपटने और आंतरिक सुरक्षा के लिए गठित किया गया है। आरएएफ (RAF) काफी कम समय में संकट की स्थिति उत्पन्न होने पर घटनास्थल पर पहुंच जाती है।
आम जनता के बीच पहुंच उन्हें सुरक्षा प्रदान करने वाली RAF लोगों के बीच यह विश्वास जगाती है वह उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद है। इसमें महिला जवानों को भी शामिल किया गया है, जो महिला प्रदर्शनकारियों से निपटती हैं। इस फोर्स के जवानों को संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए भी भेजा जाता है।