Move to Jagran APP

देशवासियों का गुस्सा, होलिकादहन में जलाया जाएगा मसूद अजहर

मुंबई के वर्ली इलाके में बनाए गए इस पुतले में अजहर को AK-47 बंदूख के साथ दिखाया गया है। पुलावमा हमले के बाद से ही पूरे देश मसूद अजहर के खिलाफ आक्रोश है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 11:38 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 11:38 AM (IST)
देशवासियों का गुस्सा, होलिकादहन में जलाया जाएगा मसूद अजहर
देशवासियों का गुस्सा, होलिकादहन में जलाया जाएगा मसूद अजहर

मुंबई एएनआइ। देश में होली का रंग सब पर चढ़ रहा है। आज पूरे देश में होलिकादहन का त्यौहार मनाया जाएगा। इसको लेकर देश के कई प्रांतों से होलिका में जलाए जाने वाले पुतलों की फोटों आ रही हैं। इस बार इन तस्वीरों में देशवासियों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। ऐसी ही तस्वीर मुंबई से आई है, जहां लोग जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर को पुतला दहन करने वाले हैं। मुंबई के वर्ली इलाके में बनाए गए इस पुतले में अजहर को AK-47 बंदूख के साथ दिखाया गया है। पुलावमा हमले के बाद से ही पूरे देश मसूद अजहर के खिलाफ आक्रोश है। इस पुतले को निर्माण वीर नेताजी क्रीडा मंडल किया है।

loksabha election banner

मान्यातों के अनुसार होलिकादहन में सभी बुराईयों को जला दिया जाता है। इस परंपरा को अपनाते हुए PUBG के पुतले को भी जलाया जाएगा। मुंबई से आई एक तस्वीर में पबजी के लोगो में दिखने वाले प्लेयर का पुतला बनाया गया है। इस समय देश में पबजी को लेकर व्यस्कों और बच्चों में एक प्रकार की लत देखी जा सकती है। इस खेल से बच्चों में हिसंक प्रवृत्ति बढ़ रही है जिसके चलते गुजरात के कई जिलों में इसे बैन किया गया है। पिछले दिनों कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

गौरतबल है कि होलिकादहन को लेकर कई प्रचलित मान्यताएं है। इसमें सबसे आम भक्त प्रहलाद की कहानी है। इसमें वह अपनी बुआ होलिका के साथ आग में बैठता है। होलिका जल जाती है पर प्रहलाद बच जाते हैं। यह कहानी बुराई पर अच्छाई की जीत को बताती है। इस मान्यता के चलते लोग होली से एक दिन पहले होलिकादहन करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.